फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Payal chaudhary husband incourage to full fill her dreams in asian games 2018

एशियन गेम्स 2018ः पायल के सपनों को पति ने दी नई उड़ान 

Fri, 24 Aug 2018 05:24 AM IST
राजीव शर्मा, नई दिल्ली
राजीव शर्मा, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Aug 2018 05:24 AM IST
विज्ञापन
Payal chaudhary husband incourage to full fill her dreams in asian games 2018
भारतीय महिला कबड्डी

कहते हैं हर कामयाब मर्द की कामयाबी के पीछे औरत का हाथ होता है। पर महिला कबड्डी टीम की कप्तान पायल चौधरी इस मामले में अपवाद हैं। वह उन खुशनसीब महिलाओं में से हैं जिनकी उम्मीदों को पति ने न सिर्फ नई उड़ान दी बल्कि उन्हें नई पहचान भी दिलाई।

विज्ञापन


कभी खेल को अलविदा कहने वाली कोलकाता की बेटी और हरियाणा की बहू पायल ने कबड्डी टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। टीम गोल्डन हैट्रिक से सिर्फ एक कदम दूर है। पर पायल के सपनों को साकार करने में पति पैरालंपियन तैराक प्रशांत कर्माकर का भी बड़ा हाथ।
विज्ञापन


तीन एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले एकमात्र पैरालंपियन प्रशांत कहते हैं कि पायल 2014 इंचियोन एशियाई खेलों के लिए टीम में चयन न होने से काफी निराश थी। यहां तक कि उन्होंने संन्यास लेने का मन बना लिया था। पर मेरे और कोच दीप्ति भट्टाचार्य के समझने के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। फरवरी 2015 में शादी के बाद हमने फिर से रणनीति बनाई। वह अभ्यास के लिए हमारी मेहनत रंग लाई और उसका चयन सैफ खेलों के लिए टीम में हो गया। इसके बाद उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।    
विज्ञापन
विज्ञापन

         
एशियाड का पदक सपना 
प्रशांत बताते हैं कि धुन की पक्की पायल का सपना एशियाड का स्वर्ण पदक जीतना है जिसके वह अब बहुत करीब है। 2014 खेलों में मैंने दो कांस्य पदक जीते थे आकर एक उसके गले में डाला था तब उसने कहा था यह है तो आपका ही। मैं भी चाहती हूं कि मैं पदक जीतूं, राष्ट्रगान बजे और तिरंगा लहरा रहा हो। उसका यह सपना सच होने जा रहा है। उससे ज्यादा खुशी मुझे है। बहुत खुश हूं। वह पहली बार एशियाई खेलों में भाग ले रही हैं और पहली ही बार उन्होंने वह मुकाम हासिल कर लिया जिसे वह बचपन से देख रही थीं। 


शादी से दो दिन पहले हो गईं थी चोटिल 
प्रशांत कहते हैं शादी को दो दिन थे। उसकी जिद थी कि वह एक क्लब टूर्नामेंट में खेलेगी। मना करने के बावजूद वह उसमें खेली और घुटने में गंभीर चोट लगा ली। डाक्टरों का कहना था कि शायद ही अब वह कभी खेल के मैदान पर वापसी कर सके। पर इरादों की पक्की पायल ने अपने दृढ़ निश्चय से चोट को भी मात दे दी। कुछ ही दिनों में पायल ने अभ्यास शुरू कर दिया और टीम में वापसी भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed