फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Patna Pirates vs Jaipur Pink Panthers pro kabaddi 2018 live match updates

PATvJAI: गत चैंपियन पटना पायरेट्स की अपने घर में धमाकेदार जीत, पिंक पैंथर्स को 41-30 रौंदा

Fri, 26 Oct 2018 09:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
Patna Pirates vs Jaipur Pink Panthers pro kabaddi 2018 live match updates
PATvJAI

गत चैंपियन पटना पायरेट्स ने शुक्रवार को प्रो कबड्डी सीजन छह के 33वें मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में पटना पायरेट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 41-30 से हराया।

विज्ञापन


इस मुकाबले में पटना पायरेट्स की तरफ से प्रदीप नरवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 रेड में 11 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर विकास काले ने 7 टैकल में 5 प्वाइंट्स हासिल किए। प्रदीप ने इस मुकाबले में सुप-10 भी हासिल किए। वहीं, जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से दीपक हुडा ने 11 रेड में 7 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर सुनील 4 टैकल में 3 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। 
विज्ञापन


बता दें कि इस मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 2 बार ऑलआउट होना पड़ा। पूरे मुकबाले में पटना पयरेट्स को 22 रेड प्वाइंट्स, 14 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, जयपुर पिंक पैंथर्स को 22 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 0 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव मैच का रोमांचः-

स्कोरः पटना पायरेट्स 41 : जयपुर पिंक पैंथर्स 30

-फुलटाइमः पटना पायरेट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 41-30 से हराया।

-फुलटाइम में केवल 5 मिनट का समय बचा है।

-पटना पायरेट्स के खिलाड़ी विकास जागलान को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।

-दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में अभी 11 मिनट का समय बचा है। इस मुकाबले में पिंक पैंथर्स दबाव में नजर आ रही है।

-पटना ने दूसरी बार पिंक पैंथर्स को किया ऑलआउट, 34-21 से आगे

-पटना पायरेट्स के कप्तान प्रदीप नरवाल ने पूरा किया सुपर-10, पटना 29-21 से आगे।

-यहां पटना को बहुत बड़ा प्वािंट मिला, पिंक पैंथर्स के कप्तान अनुप कुमार आउट। पटना 25-21 से आगे।

- खेल के दूसरे हाफ में पिंक पैंथर्स की वापसी, स्कोर को घटाया, सिर्फ तीन प्वािंट का फासला। स्कोरः पटना पायरेट्स 24: पिंक पैंथर्स 20

-प्रदीप नरवाल हुए सुपर टैकल का शिकार, जयपुर पिंक पैंथर्स को मिला 3 एक्सट्रा प्वाइंट।

-दूसरे हाफ का खेल शुरू।

हाफ टाइमः पटना पायरेट्स 22, जयपुर पिंक पैंथर्स 15

-पहले हाफ का खेल खत्म। पटना पायरेट्स के कप्तान प्रदीप नरवाल का बेहतरीन आक्रमण।

-पहले हाफ का खेल खत्म होने मे ंमात्र 6 मिनट का खेल बचा है। पटना पायरेट्स मुकाबले में लगातार बढ़त हासिल कर रही है।

- पहले 10 मिनट में ही पिंक पैंथर्स ऑलआउट, पटना पायरेट्स 15-9 से आगे ।

-प्रदीप नरवाल ने फिर हासिल किया सुपर रेड, मिला 3 एक्सलट्रा प्वाइंट। पटना 11-8 से आगे।

-वहीं, जयपुर पिंक पैंथर्स को मिला सुपररेड। 7-6 से आगे।

-पटना के कप्तान प्रदीप नरवाल ने हासिल किया सुपर रेड, मिला एक्सट्रा प्वाइंट

-दोनों टीमों के बीच शानदार टक्कर देखने को मिल रही है। स्कोरः 2-2 से बराबर।

-मनजीत कुमार ने पटना पायरेट्स को दिलाया पहला प्वाइंच, 1-0 से पटना आगे।

-पटना पायरेट्स की तरफ से पहली रेड कप्तान प्रदीप नरवाल ने लिया, लेकिन कोई प्वाइंट हासिल नहीं कर पाए।


-जयपुर पिंक पैंथर्स ने टॉस जीता।

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed