{"_id":"5bed9253bdec22696c1d29a8","slug":"patna-pirates-beat-dabang-delhi-k-c-by-38-35-in-pro-kabaddi-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डीः गत चैंपियन पटना पायरेट्स की शानदार जीत, दबंग दिल्ली को 38-35 से पटका","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डीः गत चैंपियन पटना पायरेट्स की शानदार जीत, दबंग दिल्ली को 38-35 से पटका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi 2018
गत चैंपियन पटना पायरेट्स ने गुरुवार को प्रो कबड्डी 2018 के 64वें मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। मुंबई के सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पटना ने दिल्ली को 38-35 से रौंदा।
विज्ञापन
इस मुकाबले में पटना पायरेट्स की तरफ से कप्तान प्रदीप नरवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 23 रेड में 16 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि जयदीप 9 टैकल में 4 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, दबंग दिल्ली की तरफ से नबीन कुमार ने 22 रेड में 15 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर संदीप ने 6 टैकल में 3 प्वाइंट्स हासिल किए।
विज्ञापन
बता दें कि इस मुकाबले में पटना को 23 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, दिल्ली को 24 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 0 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन