फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Paris Olympics: Boxers' pathetic performance continues in the Olympic qualifiers, now Lakshya also lost

Paris Olympics: ओलंपिक क्वालिफायर में मुक्केबाजों का दयनीय प्रदर्शन जारी, अब लक्ष्य को भी मिली हार

Wed, 06 Mar 2024 09:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बस्टो अरसीजिओ (इटली)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बस्टो अरसीजिओ (इटली)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Mar 2024 09:03 AM IST
सार

लक्ष्य को 2021 की एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता ईरान के मेयसाम घेशलाघी ने तीसरे दौर में नॉकआउट कर दिया।

विज्ञापन
Paris Olympics: Boxers' pathetic performance continues in the Olympic qualifiers, now Lakshya also lost
पेरिस ओलंपिक - फोटो : Reuters

विस्तार

विश्व ओलंपिक क्वालिफायर बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों के दयनीय प्रदर्शन का क्रम जारी है। दीपक बोरिया (51) और नरेंदर कुमार (92), जैस्मिन (60) की हार के बाद सोमवार की देर रात 80 भार वर्ग के पहले दौर में लक्ष्य चाहर भी बाहर हो गए।
विज्ञापन


लक्ष्य को 2021 की एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता ईरान के मेयसाम घेशलाघी ने तीसरे दौर में नॉकआउट कर दिया। पहला दौर लक्ष्य 2-3 से हारे और दूसरे दौर में वह 3-2 से जीते, लेकिन तीसरा दौर समाप्त होने से 20 सेकंड पहले मेयसाम के जोरदार प्रहार से वह धराशाई हो गए।
विज्ञापन


शिवा थापा (63.5 भार) को मंगलवार की देर रात वर्तमान विश्व चैंपियन उज्बेकिस्तान के रुसलान अब्दुलाएव से और निशांत देव (71) को इंग्लैंड के लुइस रिचर्डसन से खेलना है। अभी भी पांच भारतीय मुक्केबाज इस टूर्नामेंट में पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल करने की दौड़ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में ओलंपिक कोटा से वंंचित रहने वाले मु्क्केबाज 23 मई से 3 जून तक बैंकाक (थाईलैंड) में होने वाले दूसरे और अंतिम विश्व ओलंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट में खेलेंगे। भारत की ओर से अब तक निकहत जरीन, लवलीना बोरगोहेन, प्रीति पवार, परवीन हुड्डा ने पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed