{"_id":"5bed4c2ebdec2269637c2ba9","slug":"pankaj-advani-wins-third-ibsf-billiards-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंकज आडवाणी ने तीसरी बार जीता आईबीएसएफ बिलियर्ड्स खिताब, टाइटल की संख्या 20 हुई","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पंकज आडवाणी ने तीसरी बार जीता आईबीएसएफ बिलियर्ड्स खिताब, टाइटल की संख्या 20 हुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
pankaj advani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के दिग्गज क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने गुरुवार को 150-अप प्रारूप में अपना लगातार तीसरा आईबीएसएफ बिलियर्ड्स खिताब जीता जिससे उनके कुल विश्व खिताबों की संख्या 20 हो गई।
विज्ञापन
बेंगलुरू के 33 साल के आडवाणी ने बेहद रोमांचक फाइनल में म्यामां के नाय थ्वाय ओ को हराया। आडवाणी 150-अप प्रारूप में खिताब के तुरंत बाद अब लंबे प्रारूप में भी हिस्सा लेंगे। आडवाणी ने फाइनल में 6-2 (150-21, 0-151, 151-0, 4-151, 151-11, 150-81, 151-109, 151-0) से जीत दर्ज की। उन्होंने सेमीफाइनल में डेविड कोजियर को 5-0 (150-73, 152-17, 152-8, 151-4, 157-86) से हराया था।
विज्ञापन
मेजबान देश के लिए भी यह गौरवपूर्ण लम्हा रहा क्योंकि उसका खिलाड़ी पहली बार खिताबी मुकाबले में खेला। नाय थ्वाय ओ ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बार के चैंपियन माइक रसेल को 5-2 से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
आडवाणी ने खिताब जीतने के बाद कहा, 'यह जीत मेरे लिए बेहद विशेष है। यह परफेक्ट 20 है और मुझे खुशी है कि मैं और खिताब जीतने का भूखा हूं। यह सुखद है कि में वर्षों से शीर्ष स्तर पर खेलने में सक्षम हूं।' छोटे प्रारूप में यह आडवाणी की खिताबी हैट्रिक है। आडवाणी ने 2016 में अपने गृहनगर बेंगलुरू और फिर पिछले साल दोहा में भी यह खिताब जीता था।