{"_id":"5742eae34f1c1b6101690764","slug":"pankaj-advani-wins-asian-6-red-snooker","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंकज आडवाणी ने एशियाई 6 रेड स्नूकर खिताब जीतकर रचा इतिहास","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पंकज आडवाणी ने एशियाई 6 रेड स्नूकर खिताब जीतकर रचा इतिहास
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 May 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
भारत के स्टार क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने अबुधाबी में एशियाई 6 रेड स्नूकर खिताब जीतकर नया इतिहास रचा। आडवाणी 6 रेड में विश्व और महाद्वीपीय खिताब दोनों को एक साथ जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
दोहरा आईबीएसएफ वर्ल्ड सिक्स रेड स्नूकर चैंपियन ने मलयेशिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त कीन हो मो को 7.5 से हराया। सेमीफाइनल में उन्होंने हमवतन आदित्य मेहता को 6.1 से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
आडवाणी का इस साल यह पहला खिताब है। जीत के बाद आडवाणी ने कहा, ‘यह मेरा एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप में पहला व्यक्तिगत खिताब है। इसलिए मैं बहुत खुश हूं। मैं पिछले साल 15 रेड एशियाई स्नूकर खिताब से चूक गया था। लिहाजा मैंने यहां उसकी भरपाई कर दी। मैंने इसी वर्ष विश्व सिक्स रेड खिताब जीता है।’
विज्ञापन
आडवाणी अब टीम स्पर्धा में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। भारतीय टीम उनके अलावा आदित्य मेहता, मनन चंद्रा और कमल चावला शामिल हैं।