{"_id":"614367438ebc3eafb7564b8c","slug":"pankaj-advani-lifts-asian-snooker-championship-for-second-successive-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: पंकज आडवाणी ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
उपलब्धि: पंकज आडवाणी ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब
Thu, 16 Sep 2021 09:18 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 16 Sep 2021 09:18 PM IST
सार
पंकज आडवाणी ने ईरान के आमिर सरखोश को 6-3 से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप खिताब जीता।
विज्ञापन
पंकज आडवाणी
- फोटो : @PankajAdvani247
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के शीर्ष स्नूकर और बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने गुरुवार को लगातार दूसरी बार एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में ईरान के आमिर सरखोश को 72-42, 72-0, 70-49, 41-66, 70-17, 30-68, 34-74, 50-12, 64-44 से हराया। बता दें कि आडवाणी ने 'बेस्ट ऑफ इलेवन' फाइनल में 6-3 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही स्नूकर और बिलियर्ड्स दोनों में अब उनके एशियाई खिताबों की संख्या 11 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के कारण करीब दो साल में यह आडवाणी का पहला टूर्नामेंट था। 36 साल के आडवाणी ने 2019 में एशियाई चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। पिछले साल कोरोना के कारण यह टूर्नामेंट आयोजित नहीं हुआ था। इसके अलावा उनके नाम 2006 और 2010 में एशियाई खेलों के दो स्वर्ण पदक भी हैं।
विज्ञापन
इससे पहले आडवाणी ने 'बेस्ट ऑफ नाइन' हांगकांग के चेउंग का वाई को 5-3 (117(53)-9, 65-17, 0-136(136), 42-88, 79-1, 0-113(113), 64(61)-37, 68-14) से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। अब 23 बार के विश्व चैंपियन आडवाणी शुक्रवार से शुरू हो रहे आईबीएसएफ 6-रेड स्नूकर विश्व कप में भाग लेंगे।
विज्ञापन
ASIAN SNOOKER CHAMPION 2021 🏆💪🏼😃😇 pic.twitter.com/dWOmBt4Fsc
— Pankaj Advani (@PankajAdvani247) September 16, 2021