{"_id":"5d0c08d58ebc3e6701738225","slug":"pankaj-advani-defeated-pakistan-s-asjad-iqbal-to-enters-into-asian-men-s-snooker-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप: पंकज आडवाणी ने पाकिस्तान के असजद इकबाल को हराकर फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप: पंकज आडवाणी ने पाकिस्तान के असजद इकबाल को हराकर फाइनल में बनाई जगह
Fri, 21 Jun 2019 03:59 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 21 Jun 2019 03:59 AM IST
विज्ञापन
pankaj advani
भारत के स्टार क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी पाकिस्तान के असजद इकबाल को सेमीफाइनल में 5-4 (31-68, 1-54, 40-76, 1-96 (81), 78-8, 89-33, 55-14, 89-24, 52-26) से हराकर 35वें एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल में जगह में बनाने में सफल रहे। 21 बार के विश्व चैंपियन आडवाणी के सामने अब फाइनल में थाईलैंड के थनावत की चुनौती होगी।
विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार को पंकज आडवाणी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में हमवतन आदित्य मेहता को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही पदक भी पक्का कर लिया था। मेहता 21 बार के विश्व चैंपियन को टूर्नामेंट से बाहर करने से सिर्फ एक फ्रेम दूर थे लेकिन आडवाणी ने वापसी करते हुए मैच निर्णायक फ्रेम तक पहुंचा दिया। आडवाणी ने मेहता को 5-4 (0-99, 1-60, 64-50, 97-0, 35-90, 113-0, 8-107, 61-16, 72-48) से शिकस्त दी।
विज्ञापन