{"_id":"5d8b35e98ebc3e01495099b3","slug":"pankaj-advani-aditya-mehta-storm-into-the-final-of-ibsf-world-team-snooker-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी-मेहरा की जोड़ी IBSF विश्व टीम स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आडवाणी-मेहरा की जोड़ी IBSF विश्व टीम स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल में
Wed, 25 Sep 2019 03:10 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 25 Sep 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
पंकज आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंकज आडवाणी और आदित्य मेहरा की भारतीय जोड़ी ने बुधवार को थाईलैंड की जोड़ी के खिलाफ 4-1 की आसान जीत के साथ आईबीएसएफ विश्व टीम स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल में हांगकांग की जोड़ी के खिलाफ जीत के बाद भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में भी थनावत तिरापोंगपेइबून और क्रितसानुत लेर्तसातायार्थोन की थाईलैंड की जोड़ी के खिलाफ दबदबा बनाया। आडवाणी और मेहरा को थाईलैंड की जोड़ी के खिलाफ 4-1 की जीत के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा।
विज्ञापन
बुधवार को ही होने वाले फाइनल में आडवाणी और मेहरा का सामना थाईलैंड की दूसरे नंबर की टीम से होगा। आडवाणी अगर फाइनल में जीत दर्ज करते हैं तो उनके विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदकों की संख्या 23 हो जाएगी जबकि मेहरा का यह पहला विश्व खिताब होगा।
विज्ञापन