फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pakistan could not participate in Kabaddi World Cup

उड़ी आतंकी हमले के कारण पाक टीम वर्ल्ड कप से बाहर

Thu, 22 Sep 2016 05:25 PM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, नई दिल्ली
अंकित चौहान/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Sep 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
Pakistan could not participate in Kabaddi World Cup
पाकिस्तान कबड्डी टीम - फोटो : फाइल फोटो

पिछले दिनों उड़ी में हुए आतंकी हमले का असर खेलों पर पड़ना शुरू हो गया है। इस आतंकी हमले के कारण पाकिस्तान को कबड्डी वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा है।

विज्ञापन


अन्य विदेशी टीमों के साथ पाकिस्तान की टीम को भी वर्ल्ड कप में भाग लेना था, लेकिन उसको भारत आने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, इस बारे में आयोजक खुलकर नहीं बोल रहे हैं, लेकिन यह साफ है कि आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की टीम को भारत आने की अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन

 
उड़ी में सैन्य मुख्यालय पर आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी चल रही है। इस बीच अहमदाबाद में सात अक्टूबर से कबड्डी का वर्ल्ड कप होना है। इसमें भारत मेजबान है तो ईरान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, थाईलैंड, जापान, अर्जेंटीना और केन्या की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। इस वर्ल्ड कप से पाकिस्तान का नाम हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब संबंधों के कारण पाक का भारत आना संभव नहीं

Pakistan could not participate in Kabaddi World Cup
पाकिस्तान कबड्डी टीम - फोटो : फाइल फोटो
कबड्डी फेडरेशन के सूत्रों की मानें तो जिस तरह से पाकिस्तान से देश में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं, उसे देखते हुए पाकिस्तान की टीम को भारत में खेलने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। यह पूरी तरह से गलत होगा और देश के लोगों की भावना के खिलाफ है। इसको देखते हुए पाकिस्तानी टीम को वर्ल्ड कप से बाहर रखा गया है।

हरियाणा कबड्डी फेडरेशन के महासचिव और एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य सदस्य कुलदीप दलाल ने कहा, "देश में आतंकी हमलों के कारण पाकिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप में खेलने के लिए अनुमति नहीं दी गई है। इस हालात में पाकिस्तान के साथ नहीं खेला जा सकता।" 

जबकि एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के असिस्टेंट सेक्रेटरी देवराज चतुर्वेदी ने कहा, "मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। लेकिन जिस तरह से आतंकी घटना हुई है, उससे देश के लोगों की भावनाएं हर कोई जानता है।"

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान अनूप कुमार के पास

Pakistan could not participate in Kabaddi World Cup
हरियाणा के स्टार रेडर अनूप कुमार को अगले महीने से शुरू हो रहे कबड्डी  वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है। अहमदाबाद में सात अक्टूबर से शुरू हो रहे कबड्डी वर्ल्ड कप में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। पंजाब के मनजीत छिल्लर को उप कप्तान बनाया गया है।

भारतीय टीम के मुख्य कोच बलवान सिंह ने मंगलवार को मुंबई में 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की। उन्होंने कहा, "अहमदाबाद में अभ्यास कैंप आयोजित किया गया था जहां खिलाड़ियों ने कड़ा अभ्यास किया। हमारा लक्ष्य आगामी वर्ल्ड कप के लिए एक संतुलित टीम बनाना है।" इस मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने टीम की जर्सी का अनावरण किया। वर्ल्ड कप में मेजबान भारत के अलावा ईरान, दक्षिण कोरिया, बंगलादेश, अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, थाईलैंड, जापान, अर्जेंटीना और केन्या हिस्सा लेंगे।

वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई 14 सदस्यीय भारतीय कबड्डी टीम में सात खिलाड़ी केवल हरियाणा के रहने वाले हैं। इनमें कप्तान अनूप कुमार गुड़गांव के रहने वाले हैं। जबकि सोनीपत के तीन खिलाड़ी हैं, जिनमें प्रदीप नरवाल, संदीप नरवाल और सुरजीत नरवाल शामिल हैं। रोहतक से दीपक हुड्डा, पानीपत से जसवीर सिंह और झज्जर से सुरेंद्र नाडा भी टीम में शामिल हैं।  

भारतीय टीम: अनूप कुमार (कप्तान), मनजीत छिल्लर (उपकप्तान), अजय ठाकुर, दीपक हुडा, धर्मराज चेरालथन, जसवीर सिंह, किरन परमार, मोहित छिल्लर, नितिन तोमर, प्रदीप नरवाल, राहुल चौधरी, संदीप नरवाल, सुरेन्द्र नाडा और सुरजीत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed