{"_id":"5f11ca6cfd4fca645a456c6a","slug":"organisers-announce-schedule-for-rearranged-tokyo-olympic-games-some-minor-changes-to-session-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक: शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं, आयोजकों को दो से छह अरब तक का अतिरिक्त खर्च","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ओलंपिक: शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं, आयोजकों को दो से छह अरब तक का अतिरिक्त खर्च
Fri, 17 Jul 2020 09:27 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक खेल गांव
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के 42 वेन्यू तय हो गए हैं और प्रतिस्पर्धाओं का कार्यक्रम वही रहेगा जो इस साल रहने वाला था। खेल गांव और मुख्य मीडिया सेंटर भी तैयार किए जा रहे हैं। टोक्यो आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी और सीईओ तोशिरो मुतो ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों को शुक्रवार को एक संदेश में यह जानकारी दी, उन्होंने एक ऑनलाइन सत्र में जापान से आईओसी सदस्यों से बात की।
विज्ञापन
जापान में लगाए गए अनुमान के अनुसार एक साल के लिए टाले जाने से आयोजकों को दो से छह अरब तक का अतिरिक्त खर्च आएगा। ओलंपिक अधिकारियों ने कुल लागत का कोई अनुमानित आंकड़ा नहीं बताया। उद्घाटन समारोह 23 जुलाई 2021 को होगा जबकि महिला सॉफ्टबॉल और फुटबॉल की स्पर्धायें 21 जुलाई से होंगी। पुरूष फुटबॉल 22 जुलाई और तीरंदाजी तथा नौकायन 23 जुलाई से होगा। पहली पदक प्रतिस्पर्धा 24 जुलाई को महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल होगी।
विज्ञापन