कहने को तो स्वर्ण पदक, लेकिन महज 6 ग्राम सोना होगा इसमें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर के 206 देशों के एथलीट इस बार रियो ओलंपिक में शिरकत कर रहे हैं। सभी का लक्ष्य ओलंपिक में कम से कम एक पदक जीतने पर होगा।
एथलीटों का सपना हमेशा ओलंपिक में सोने का तमगे जीतना होता है, लेकिन हमेशा की तरह सोने के तमगे में इस बार भी चांदी की मात्रा अधिक और सोने की कम होगी।
रियो ओलंपिक के लिए तैयार किए गए स्वर्ण पदक में 494 ग्राम चांदी और केवल छह ग्राम सोना मिला है। बाजार में इसकी कीमत 587 डालर (लगभग 39 हजार रुपये) है।
ओलंपिक में आखिरी बार शुद्ध सोने के बने स्वर्ण पदक 1912 में स्टाकहोम ओलंपिक के दौरान तैयार किए गए थे। ब्राजील ने रियो ओलंपिक खेलों के लिए 5000 से अधिक पदक तैयार किए हैं।
खेलगांव में आग बुझाने गए और लैपटॉप-टीशर्ट चोरी कर ले गए
दूसरी ओर, ओलंपिक को लेकर रियो में चाहे सुरक्षा कितनी ही मजबूत क्यों न हो लेकिन चोरी की घटनाएं तो हो ही रही हैं। ऑस्ट्रेलियाई दल ने शिकायत की है कि उसका एक लैपटॉप और खिलाड़ियों की टी शर्ट चोरी हो गई हैं।
ये चोरी तब हुई जब मामूली आग लगने के बाद ऑस्ट्रेलियाई आवास कक्ष को खाली किया जा रहा था। ऑस्ट्रेलियाई शेफ डि मिशन किटी चिलर ने कहा कि हमारी एक साइक्लिंग अधिकारी का पांचवीं मंजिल से लैपटॉप चोरी हो गया।
चिलर का यह भी आरोप है कि आग बुझाने आए तीन कर्मियों ने खिलाड़ियों की टी शर्ट उड़ा लीं। चिलर का तो यहां तक कहना है कि उसने खुद उन्हें टी शर्ट ले जाते देखा है। उन्होंने कहा कि आग बुझाने में मदद करने के बाद हो सकता है कि हम उन्हें खुश होकर वैसे ही टी शर्ट दे देते।
रियो में राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
रियो डि जेनेरियो में शुक्रवार से शुरू हो रहे ओलंपिक से पहले प्रदर्शनकारियों ने विवादों में घिरीं राष्ट्रपति डिल्मा रॉसेफ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।
लगभग 4,000 प्रदर्शनकारियों ने कोपाकाबाना स्थित बीच पर डिल्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी डिल्मा को बाहर करने और लूला को सजा की मांग कर रहे थे। पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा पर भ्रष्टाचार की जांच में बाधा पहुंचाने का आरोप है।