ऑनलाइन शूटिंगः ऑस्ट्रियन रॉक्स ने इंडियन टाइगर्स को 10-4 से हराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रियन रॉक्स ने पहली ऑनलाइन निशानेबाजी लीग में शनिवार को इंडियन टाइगर्स को 10-4 से हराकर सेमीफाइनल में पक्की की। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो की तरह था।
ऑस्ट्रियाई निशानेबाजों ने 14 शॉट तक चले मुकाबले में शुरूआत में बढ़त कायम कर ली जो आखिर तक बरकरार रहा। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व पारा निशानेबाज कर रहे थे जो ऑस्ट्रिया के निशानेबाजों के खिलाफ महज चार अंक बटोर सके।
इटैलियन स्टाइल, फ्रेंच फ्रॉग्स और स्पैनिश चानोस ने भी सेमीफाइनल मे जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल मुकाबले 18 और 19 जबकि फाइनल 26 जुलाई को खेला जाएगा।
स्टारियन ग्रां प्री में हैमिल्टन को पोल पोजिशन
विश्व चैम्पियन लुईस हैमिल्टन ने बारिश के कारण गीले ट्रैक पर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टायरियन ग्रां प्री में पोल पोजिशन हासिल कर ली।
मर्सीडीज के इस ड्राइवर की कैरियर में यह रिकार्ड 89वीं पोल पोजिशन है। उन्होंने रेडबुल के मैक्स वेरस्टाप्पेन को 1.216 सेकंड से पछाड़ा। मैकलारेन के कार्लोस सेंज जूनियर तीसरे स्थान पर रहे।
मर्सीडीज के वालटेरी बोटास चौथे स्थान पर रहे जिन्होंने पिछले रविवार को आस्ट्रियाई ग्रां प्री जीती थी। फेरारी के सेबेस्टियन वेटल दसवें और चार्लेस लेकलेर्क 11वें स्थान पर रहे।