फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Om Prakash Mitharwal strikes gold in 50m pistol event in ISSF World Championship

मिथरवाल ने लहराया भारत का परचम, दिग्गजों को पछाड़ विश्व चैंपियनशिप में साधा गोल्ड पर निशाना

Tue, 04 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Om Prakash Mitharwal strikes gold in 50m pistol event in ISSF World Championship
ओम प्रकाश मिथरवाल

भारतीय निशानेबाज ओम प्रकाश मिथरवाल ने मंगलवार को यहां 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा जीतकर आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। इस साल गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों की 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा के कांस्य पदक विजेता 23 साल के मिथरवाल 564 अंक जुटाकर शीर्ष पर रहे। 

विज्ञापन

 
मिथरवाल की स्पर्धा में सर्बिया के दामिर मिकेच ने 562 अंक के साथ रजत जबकि स्थानीय दावेदार दाइम्युंग ली ने 560 अंक केसाथ कांस्य पदक जीता। वर्ष 2014 के टूर्नामेंट के रजत पदक विजेता अनुभवी जीतू राय ने निराश किया और वह 552 अंक का बेहद खराब प्रदर्शन करते हुए 17वें स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


मौजूदा चैंपियनशिप 2020 ओलंपिक की पहली क्वालिफाइंग प्रतियोगिता है लेकिन 50 मीटर पिस्टल अब ओलंपिक का हिस्सा नहीं है इसलिए कोई कोटा स्थान नहीं मिला। इस वर्ग की टीम स्पर्धा में मिथरवाल, जीतू और मनजीत (532) 1648 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Om Prakash Mitharwal strikes gold in 50m pistol event in ISSF World Championship
सौरभ चौधरी

मनजीत व्यक्तिगत स्पर्धा में 56वें स्थान पर रहे और जीतू की तरह फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे। महिला निशानेबाज मुन भाकर और अनुभवी हीना सिद्धू दोनों ही फाइनल में जगह नहीं बना पाईं। मनु 574 अंक के साथ 13वें जबकि हीना 571 अंक के साथ 29वें स्थान पर रहीं। मनु, हीना और श्वेता सिंह (568) की भारतीय टीम 1713 अंक जुटाकर चौथे स्थान पर रही। सौरभ और पदार्पण कर रही अभिदन्या ने इसके बाद 761 अंक के साथ पांच टीमों के फाइनल में जगह बनाई। 

देवांशी राणा और अनमोल जैन की भारत की दूसरी जोड़ी ने भी 765 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को अंजुम मोदगिल और अपूर्वी चंदेला महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में क्रमश: रजत पदक और चौथे स्थान पर रहते हुए ओलंपिक कोटा हासिल करने में सफल रही थी। इस टूर्नामेंट की 15 स्पर्धाओं में 60 ओलंपिक कोटा दांव पर लगे हुए हैं।
 
मेरठ के सौरभ ने दिलाया मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य 
जूनियर वर्ग में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मेरठ के सौरभ चौधरी और अभिदन्या पाटिल ने 10 मीटर एयर पिस्टल में मिश्रित टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। इन दो पदक के साथ भारत ने 12 साल पहले जागरेब में छह पदक के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। सौरभ और अभिदन्या ने फाइनल में 329.6 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण और रजत मेजबान दक्षिण कोरिया की झोली में गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed