{"_id":"60f2f0f38ebc3e3c8452f2a8","slug":"olympics-chief-thomas-bach-urges-japan-to-support-games-as-covid19-hits-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tokyo olympics: आईओसी अध्यक्ष बाक ने की जापानी लोगों से समर्थन की उम्मीद","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Tokyo olympics: आईओसी अध्यक्ष बाक ने की जापानी लोगों से समर्थन की उम्मीद
Sat, 17 Jul 2021 08:32 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 17 Jul 2021 08:32 PM IST
सार
टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में महज छह दिन का समय बचा है। इससे पहले आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने जापान के लोगों से खेलों में समर्थन करने की उम्मीद की है।
विज्ञापन
थॉमस बाक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थॉमस बाक ने शनिवार को जापान के लोगों से ओलंपिक खेलों का समर्थन करने की अपील दोहराई, जिनके शुरू होने में महज छह दिन का समय बचा है। बाक से जब लोगों के समर्थन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'ओलंपिक खेल हो या कोई और अन्य प्रतियोगिता, कभी भी इनका सौ फीसदी समर्थन नहीं होता।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'महामारी के दौरान की परिस्थितियों में तो यह चर्चा और ज्यादा अहम और ज्यादा भावनात्मक हो रही है।' बाक ने कहा, 'हम सिर्फ इतना ही कर सकते हैं कि कड़े कोविड उपायों में इन लोगों का भरोसा हासिल करने के लिए इनका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करें।'
विज्ञापन
शनिवार को ही दक्षिण कोरिया की ओलंपिक समिति ने टोक्यो में खेल गांव में वो बैनर हटा दिए, जिनमें कोरिया और जापान के बीच 16वीं सदी के युद्ध का जिक्र था, क्योंकि आईओसी ने इन्हें उकसाने वाला करार दिया था। बाक ने कहा, 'ओलंपिक गांव उन सुरक्षित क्षेत्रों में से एक है जहां खिलाड़ी शांतिपूर्वक एक साथ किसी भी तरह के विभाजित करने के संदेशों के बिना रह सकते हैं और उन्हें रहना चाहिए।'
विज्ञापन