{"_id":"5e79c1ec8ebc3e769250316a","slug":"olympic-torch-relay-no-torch-no-torchbearers-no-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक मशाल रिले: ना मशाल, ना मशाल वाहक और ना ही दर्शक, कोविड 19 के चलते सूनी पड़ी सड़कें","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपिक मशाल रिले: ना मशाल, ना मशाल वाहक और ना ही दर्शक, कोविड 19 के चलते सूनी पड़ी सड़कें
Tue, 24 Mar 2020 01:46 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 24 Mar 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक मशाल
- फोटो : सोशल मीडिया
टोक्यो ओलंपिक मशाल रिले गुरुवार को फुकुशिमा से शुरू होगी, लेकिन इसमें ना तो मशाल होगी, ना मशालवाहक और ना ही दर्शक। यूनान से 20 मार्च को ओलंपिक मशाल जपान पहुंचा था। इसे लालटेन में एक वाहन पर रखकर घुमाया जाएगा।
विज्ञापन
कोविड 19 के चलते सड़कें सूनी पड़ी हैं, क्योंकि लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके और जापान की समाचार एजेंसी क्योदो ने यह जानकारी दी। आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा कि काश कम से कम एक धावक मशाल रिले में साथ रह पाता।
विज्ञापन
इस बीच तोक्यो ओलंपिक के स्थगित होने की पूरी संभावना बन गई है। दुनिया भर से खेल महासंघ, मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी इसके लिए दबाव बना रहे हैं जबकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने चार सप्ताह के भीतर फैसला लेने की घोषणा की है। कनाडा ने कोविड-19 के खतरे को देखते हुए अपने एथलीट को ओलंपिक में भेजने से मना कर दिया है।
विज्ञापन