{"_id":"5e6faeb58ebc3ea7b817f15f","slug":"olympic-torch-handing-ceremony-inside-closed-doors-in-athens","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक मशाल समारोह में नहीं होगा कोई दर्शक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपिक मशाल समारोह में नहीं होगा कोई दर्शक
Tue, 17 Mar 2020 08:09 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 17 Mar 2020 08:09 AM IST
विज्ञापन
ओलंपिक मशाल
- फोटो : सोशल मीडिया
यूनान ओलंपिक समिति ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए टोक्यो खेलों की ओलंपिक मशाल सौंपने के समारोह में कोई दर्शक भाग नहीं लेगा।
विज्ञापन
समिति ने कहा कि गुरुवार को एथेंस के स्टेडियम में होने वाले समारोह के लिए जो मान्यता कार्ड जारी किए गए हैं वे वैध नहीं माने जाएंगे। इसी स्टेडियम में 1896 में पहले ओलंपिक खेल हुए थे। समिति ने इसके साथ ही कहा कि सोमवार से उसका कार्यालय अगले नोटिस तक बंद रहेगा। यूनान में अब तक 331 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि चार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन