फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Olympic quota withdrawn from delhi shooting world cup

वीजा की मार विश्व कप ओलंपिक कोटा पर गिरी, लिया गया वापस

Thu, 21 Feb 2019 11:43 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 21 Feb 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Olympic quota withdrawn from delhi shooting world cup
निशानेबाजी

पुलवामा आतंकी हमलों के मद्देनजर पाकिस्तानी निशानेबाजों को वीजा नहीं दिए जाने के बाद होने वाले विश्व कप को दिए गए 16 ओलंपिक कोटा स्थान वापस ले लिए गए हैं। आईएसएसएफ अध्यक्ष ब्लादीमिर लिसिन ने कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज पर सत्र के पहले विश्व कप से पूर्व अपने संबोधन में यह बात कही। 

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमलों में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवानों की शहादत के बाद पाकिस्तानी निशानेबाजों की भागीदारी खटाई में पड़ गई थी। लिसिन ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने हमें बताया कि इस विश्व कप से ओलंपिक कोटा तय नहीं होगा। ऐसे में ये कोटे दूसरे विश्व कप को दिए जाएंगे। हमें आईओसी परिवार का हिस्सा होने के नाते आईओसी के फैसले का सम्मान करना होगा।'    
विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष रनिंदर सिंह ने कहा कि वे अभी भी मामले के समाधान की तलाश में हैं। उन्होंने कहा, 'अभी कुछ रद्द नहीं हुआ है। हमें कुछ पता नहीं है । हम इंतजार कर रहे हैं । बैठकें हो रही है और आईओसी तथा सरकार इस पर नजर रखे हुए हैं। हर कोई मेहनत कर रहा है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ और यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिसिन के संबोधन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस पर स्पष्टीकरण जारी होगा। उन्होंने कहा, 'उन्होंने यह नहीं कहा कि सभी 16 कोटा स्थान रद्द कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोटा देने में वह असमर्थ होंगे लेकिन यह नहीं कहा कि वापिस ले लिये गए हैं। इस पर सफाई ली जा सकती है।' निशानेबाजों ने हालांकि प्रेस ट्रस्ट से कहा कि कोटे वापिस ले लिए गए हैं। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed