फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Olympic medalist Munkhbayar Dorjsurenr became the foreign coach of the Indian pistol team

Indian Pistol Team: ओलंपिक पदक विजेता मुंखबयार भारतीय पिस्टल टीम की विदेशी कोच बनीं, राही सरनोबत को दे चुकी हैं प्रशिक्षण

Tue, 05 Jul 2022 11:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 05 Jul 2022 11:28 PM IST
सार

दोर्जसुरेन को कोरिया के चांगवोन में नौ जुलाई से शुरू हो रहे आईएसएसएफ विश्व कप से पहले कोच पद के लिए चुना गया। पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए भारत शूटिंग की अलग-अलग स्पर्धाओं में विदेशी कोच नियुक्त कर रहा है।

विज्ञापन
Olympic medalist Munkhbayar Dorjsurenr became the foreign coach of the Indian pistol team
भारत की राही सरनोबत के साथ मुंखबयार दोर्जसुरेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने मंगलवार को दो बार ओलंपिक पदक जीत चुकी निशानेबाज मुंखबयार दोर्जसुरेन को राष्ट्रीय पिस्टल टीम का मुख्य विदेशी कोच नियुक्त किया। दोर्जसुरेन को कोरिया के चांगवोन में नौ जुलाई से शुरू हो रहे आईएसएसएफ विश्व कप से पहले कोच पद के लिए चुना गया। पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए भारत शूटिंग की अलग-अलग स्पर्धाओं में विदेशी कोच नियुक्त कर रहा है।
विज्ञापन


अनुभवी मुंखबयार मंगोलिया की रहने वाली हैं। उन्होंने 1992 बार्सिलोना और 2008 बीजिंग ओलंपिक दोनों में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। मुंखबयार ने भारतीय निशानेबाज राही सरनोबत को भी प्रशिक्षित किया था, जिन्होंने 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। सरनोबत यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बनी थीं।
विज्ञापन


एनआरएआई के अधिकारियों के अनुसार, मुंखबयार को उनके अनुभवों, खेल की उनकी समझ और नवोदित निशानेबाजों के लिए एक शानदार संरक्षक के रूप में उनकी विश्वव्यापी प्रतिष्ठा के कारण नियुक्त किया गया था। एनआरएआई के महासचिव कंवर सुल्तान सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ''मुंखबयार के पास अनुभव का खजाना है। हमने 2024 में अगले ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक दीर्घकालिक अनुबंध दिया है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


एक विदेशी पिस्टल कोच नियुक्त करने का निर्णय एनआरएआई द्वारा राइफल स्पर्धा में थॉमस फार्निक को विदेशी कोच के रूप में नियुक्त करने के कुछ दिनों बाद आया। 1992 से 2012 तक लगातार छह ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले 55 वर्षीय फार्निक पहले ही भारतीय टीम में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने मुख्य कोच जॉयदीप कर्माकर और सुमा शिरूर के साथ निशानेबाजों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है।

इसी तरह, भारतीय शॉटगन टीम में भी महान ऑस्ट्रेलियाई रसेल मार्क को विदेशी कोच के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा मुख्य कोच विक्रम चोपड़ा और श्रेयन कपूर क्रमशः ट्रैप और स्कीट में शामिल हैं। 58 वर्षीय रसेल 1996 अटलांटा ओलंपिक में स्वर्ण पदक और 2000 सिडनी खेलों में रजत पदक विजेता हैं। उनके पास छह ओलंपिक में खेलने का अनुभव है।


नए मुख्य राइफल कोच जॉयदीप कर्माकर ने कहा- बेहतरीन गुणवत्ता वाले विदेशी कोचों को नियुक्त करने का एनआरएआई का निर्णय इस बात को दर्शाता है कि भारत पेरिस में अगले ओलंपिक खेलों से पहले निशानेबाजी को कितनी गंभीरता से ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed