फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Olympic medalist Mirabai Chanu finds those truck drivers who helped during training time

मुलाकात: संघर्ष और ट्रेनिंग के दिनों में मदद करने वाले ट्रक ड्राइवरों से मिलीं मीराबाई, किया सम्मानित

Fri, 06 Aug 2021 12:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 06 Aug 2021 12:29 PM IST
सार

मीराबाई ने टोक्यो से वतन वापसी पर बताया था कि कैसे ट्रेनिंग के दौरान कुछ ट्रक ड्राइवर उन्हें 25 किलोमीटर दूर स्थित ट्रेनिंग कैंप तक ले जाने में मदद करते थे।

विज्ञापन
Olympic medalist Mirabai Chanu finds those truck drivers who helped during training time
मीराबाई चानू - फोटो : PTI

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला मेडल जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू घर लौट चुकी हैं। वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई भले ही अब देश की बड़ी खिलाड़ियों में शुमार हो गई हैं और शोहरत पा रही हैं लेकिन वह अभी भी जमीन से जुड़ी हैं। वह आज भी अपने संघर्ष के दिनों को नहीं भूली हैं और यही कारण है कि मणिपुर के अपने गांव लौटने पर उन्होंने उन ट्रक ड्राइवर्स से मिलने की इच्छा जताई, जिन्होंने ट्रेनिंग के समय उनकी मदद की थी।

विज्ञापन


26 वर्षीय चानू की यह इच्छा भी पूरी हो गई है और उन्हें वो ड्राइवर मिल गए हैं जिन्होंने इंफाल के ट्रेनिंग सेंटर तक पहुंचाने में उनकी मदद की थी। मीराबाई के परिवार ने गुरुवार को अपने घर पर कुछ ड्राइवर्स को सम्मानित किया और गिफ्ट भी दिए।     
विज्ञापन


बता दें कि मीराबाई ने टोक्यो से वतन वापसी पर बताया था कि कैसे ट्रेनिंग के दौरान कुछ ट्रक ड्राइवर उन्हें 25 किलोमीटर दूर स्थित ट्रेनिंग कैंप तक ले जाने में मदद करते थे। चानू के मुताबिक, 'उनके घर से इंफाल स्थित ट्रेनिंग सेंटर 25 किलोमीटर दूर था, ऐसे में कुछ ट्रक ड्राइवर उन्हें वहां तक फ्री में पहुंचाते थे, जिससे उनके घर की आर्थिक तौर पर मदद होती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed