नीरज चोपड़ा का एक और सपना पूरा: माता-पिता को पहली बार कराई हवाई सैर, लिखी दिल छूने वाली बात
भाला फेंक में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने शनिवार को ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की। नीरज ने एक चार्टर्ड फ्लाइट में अपने माता-पिता के साथ तस्वीर साझा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा का एक और सपना पूरा हो गया है। भाला फेंक में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले नीरज ने शनिवार को ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की। नीरज ने एक चार्टर्ड फ्लाइट में अपने माता-पिता के साथ तस्वीर साझा की।
उन्होंने तस्वीर शेयर करने के साथ उसके कैप्शन में लिखा, 'आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने मां-पापा को पहली बार फ्लाइट पर बैठा पाया। सभी की दुआ और आशिर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।'
A small dream of mine came true today as I was able to take my parents on their first flight.
आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने मां - पापा को पहली बार फ्लाइट पर बैठा पाया। सभी की दुआ और आशिर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा 🙏🏽 pic.twitter.com/Kmn5iRhvUfविज्ञापन विज्ञापन— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) September 11, 2021
बता दें कि टोक्यो से लौटने के बाद नीरज की व्यस्तता बढ़ गई है। वे लगातार अलग-अलग जगह पर सम्मान कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इन सबकी वजह से वह अपने परिवार को भी समय नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि पिछले महीने उन्होंने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए 2021 में होने वाले कई टूर्नामेंटों में हिस्सा नहीं लेंगे। लेकिन 2022 में एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगे।