फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Olympic contestant weightlifter and international wrestler found guilty of doping by Nada

भारत को झटका: ओलंपिक में खेलने की दावेदार लिफ्टर डोप में फंसी, अंतरराष्ट्रीय पहलवान भी निकला पॉजिटिव

Thu, 01 Apr 2021 08:42 AM IST
अंशुल तलमले हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 01 Apr 2021 08:42 AM IST
सार

लिफ्टर के अलावा अंतरराष्ट्रीय पहलवान भी निकला डोप पॉजिटिव...टोक्यो ओलंपिक में अब तीन की बजाय दो लिफ्टर ही बचे खेलने के दावेदार

विज्ञापन
Olympic contestant weightlifter and international wrestler found guilty of doping by Nada
DOPE TEST

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में खेलने के दावेदार खिलाडिय़ों के डोप में फंसने का क्रम जारी है। नाडा की सैंपलिंग में नामी एथलीट के बाद अब एक बड़ी महिला वेटलिफ्टर और अंतरराष्ट्रीय पुरुष पहलवान डोप पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ही खिलाडिय़ों का अब तक बी सैंपल टेस्ट नहीं हुआ है। लिफ्टर को 15 अप्रैल से शुरू हो रही ओलंपिक क्वालिफाइंग एशियाई चैंपियनशिप में खेलने सेे रोक दिया गया है, जबकि पहलवान को बीते दिनों ओलंपिक क्वालिफाइंग ट्रायल में अंतिम क्षणों में नहीं खेलने दिया गया।

विज्ञापन


लिफ्टर के सैंपल में पांच तरह के स्टेरायड पाए गए हैं, जबकि पहलवान के सैंपल में मिथाइल हेक्सेन-2-अमाइन (एमएचए) पाया गया है। लिफ्टर को अस्थाई रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है, जबकि पहलवान पर एमएचए के वाडा की स्पेसिफाइड सब्सटेंस की सूची में होने के कारण अस्थाई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन


साढ़े तीन माह की टेस्टिंग में आया परिणाम
दोनों ही सैंपलों की टेस्टिंग बेल्जियम लैब में की गई है। लिफ्टर को साढ़े तीन महीने बाद आईआरएमएस के जरिए की गई जांच में पॉजिटिव घोषित किया गया है। उसके सैंपल में एंड्रोस्टोरॉन, टेस्टोस्टोरॉन, इटियोकोलेनॉन, 5एल्फा एडॉएल, 5बीटा एडॉएल पाए गए हैं। इस लिफ्टर ने दो वर्ष पूर्व ही सिडनी ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता करणम मल्लेश्वरी का स्नैच में राष्ट्रीय कीर्तिमान ध्वस्त किया था। टोक्यो में तीन के बजाय अब दो लिफ्टर खेलने के दावेदार बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से लौटी थी लिफ्टर
नाडा ने लिफ्टर का सैंपल 26 नवंबर 2020 को एनआईएस पटियाला में लिया था। लिफ्टर इससे पहले अपने घर गई थी, क्योंकि चीफ कोच विजय शर्मा और मीराबाई चानू के साथ उनका इलाज कराने के लिए अमेरिका गए थे। वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने लिफ्टर के घर से लौटने पर नाडा से सैंपल करने को कहा। चीफ कोच की गैर मौजूदगी में लिफ्टर का सैंपल लिया गया, जिसमें वह पॉजिटिव निकलीं।


एमएचए फिर आने लगा सामने
2011 के डोप स्कैंडल के लिए जिम्मेदार एमएचए फिर सामने आने लगा है। पहले नामी एथलीट इसकेलिए डोप में फंसी अब पहलवान फंसा है। पहलवान भारतीय टीम के साथ इटली भी खेलने गया था, लेकिन डोप रिपोर्ट के बाद आईजी स्टेडियम में ओलंपिक क्वालिफाइंग एशियाई चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रायल में उसे नहीं खेलने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed