फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Olympic contenders will no longer be able to hide injuries panel of experts will give green signal

ओलंपिक के दावेदार अब नहीं छुपा पाएंगे चोट, विशेषज्ञों का पैनल खिलाड़ियों की जांच कर देगा हरी झंडी

Thu, 05 Dec 2019 08:09 AM IST
Rohit Ojha अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 05 Dec 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
Olympic contenders will no longer be able to hide injuries panel of experts will give green signal
olympic-ioa

रियो ओलंपिक में चोटिल साइना नेहवाल, योगेश्वर दत्त के खेलने और दीपा कर्माकर के लगातार चोटिल होने जैसी घटनाएं टोक्यो ओलंपिक के दौरान नहीं दोहराई जाएं इसके लिए साई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों का पैनल गठित करेगा। यह पैनल चोटिल खिलाड़ियों की जांच-परख करने के बाद ही उन्हें खेलने की अनुमति देगा। टोक्यो के लिए महिला और पुरुष हॉकी टीमों के अलावा अब तक 26 खिलाड़ी कोटा हासिल कर चुके हैं।

विज्ञापन


अगले वर्ष यह संख्या और बढ़ेगी। ज्यादा से ज्यादा कोटा हासिल करने के लिए विशेषज्ञों का पैनल गठित किया जा रहा है, जिसमें स्पोर्ट्स साइंटिस्ट, स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ और फीजियोथेरेपिस्ट शामिल होंगे। किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने पर उसके रिहैबलिटेशन में जाने के दौरान पैनल की नजर इनपर रहेगी।
विज्ञापन


पैनल खिलाड़ी की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर देखेगा कि खिलाड़ी ने सही डॉक्टर और अस्पताल का चयन किया है या नहीं, साथ ही रिहैबलिटेशन में उसने पूरा समय लगाया है या नहीं। कहीं खिलाड़ी चोट से उबरे बिना खेलने के लिए तो नहीं उतर रहा है। साई के सामने कर्माकर का उदाहरण है वह चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाई थीं और एशियाई खेलों में खेलने चली गईं। उसके बाद उनकी घुटने की चोट ऐसी उबरी कि करिअर के लिए खतरा बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed