फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Olympic champion Elaine Thompson mentor Jerry Holness becomes Indian womens 400m coach

Jerry Holness: जेरी होलनेस भारतीय महिला 400 मीटर टीम के कोच बने, ओलंपिक चैंपियन एलेन के मेंटर रह चुके

Thu, 30 Jan 2025 09:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 Jan 2025 09:06 AM IST
सार

भारतीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने कहा, होलनेस तिरुवनंतपुरम में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र से जुड़ गए हैं। वह विश्व एथलेटिक्स के लेवल 5 के बहुत ही अनुभवी कोच हैं।

विज्ञापन
Olympic champion Elaine Thompson mentor Jerry Holness becomes Indian womens 400m coach
भारतीय टीम - फोटो : Twitter

विस्तार

कई ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक विजेता एलेन थॉम्पसन और नेस्टा कार्टर जैसे एथलीट का मार्गदर्शन करने वाले जमैका के मशहूर एथलेटिक्स कोच जेरी ली होलनेस को भारतीय महिला 400 मीटर टीम के कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस साल कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जिसे देखते हुए होलनेस को नियुक्त किया गया। वह सोमवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में ‘लक्ष्मीबाई नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन’ में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र से जुड़ गए।
विज्ञापन

Olympic champion Elaine Thompson mentor Jerry Holness becomes Indian womens 400m coach
जेरी होलनेस (दाएं) - फोटो : Twitter
भारतीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने कहा, होलनेस तिरुवनंतपुरम में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र से जुड़ गए हैं। वह विश्व एथलेटिक्स के लेवल 5 के बहुत ही अनुभवी कोच हैं। उन्होंने जमैका में कुछ बेहतरीन एथलीट को कोचिंग दी है जिसमें ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता शामिल हैं। वह भारतीय महिला 400 मीटर और 400 मीटर बाधा दौड़ टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे जो इस समय तिरुवनंतपुरम में है।

होलनेस का कार्यकाल शुरु में 2026 तक हागा और उनके प्रदर्शन के आधार पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है। वह तिरुवनंतपुरम में हिमा दास, सुभा वेंकटेसन रूपल, किरण पहल और विथ्या रामराज जैसी एथलीट को कोचिंग देंगे। जमैका के 65 साल के होलनेस इस तरह स्टाशुक वालेरी की जगह लेंगे जो पेरिस ओलंपिक तक महिलाओं की 400 मीटर और 400 मीटर बाधा दौड़ के कोच थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed