{"_id":"5e6e51b58ebc3ea7e24e77c1","slug":"olympian-simone-biles-unhappy-with-us-athletics-federation-s-birthday-wish-asked-for-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपियन बाइल्स को रास नहीं आया फेडरेशन का शुभकामना संदेश, पूर्व डॉक्टर के खिलाफ की जांच की मांग","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपियन बाइल्स को रास नहीं आया फेडरेशन का शुभकामना संदेश, पूर्व डॉक्टर के खिलाफ की जांच की मांग
Sun, 15 Mar 2020 09:33 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 15 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
सिमोन बाइल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार बार की ओलंपिक चैंपियन साइमन बाइल्स को अमेरिकी जिमानिस्टक फेडरेशन की ओर से उनके जन्मदिन पर दिया शुभकामना संदेश रास नहीं आया। फेडरेशन के इस शुभकामना ट्वीट पर पलटवार करते हुए बाइल्स ने यौन उत्पीड़न मामले में राष्ट्रीय जिमनास्टिक टीम के पूर्व डॉ. लैरी नासर के खिलाफ स्वतंत्र जांच की मांग कर दी।
विज्ञापन
how about you amaze me and do the right thing... have an independent investigation https://t.co/58Gc9QUk76
— Simone Biles (@Simone_Biles) March 14, 2020
विज्ञापन
बाइल्स की गिनती अमेरिका के शीर्ष जिमनास्टों में होती है। 19 विश्व खिताब अपने नाम कर चुकीं बाइल्स से लोगों को इस साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक से काफी उम्मीदें हैं। 23वें जन्मदिन पर फेडरेशन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके बाद बाइल्स ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए यौन उत्पीड़न मामले में नासर के खिलाफ स्वतंत्र की जांच मांग उठाकर फेडरेशन पर एक तरह से दबाव बनाने का काम किया। नासर पर बाइल्स समेत 250 से अधिक एथलीटों के यौन शोषण मामले में 300 साल की सजा हुई है और वह फिलहाल सलाखों के पीछे है।
विज्ञापन
दो साल पहले बाइल्स ने नासर के खिलाफ आवाज उठाते हुए यौन शोषण का आरोप लगाया था। हालांकि, तब बाइल्स को इसकी कीमत चुकानी पड़ी और उसे खेल से दूर कर दिया गया। बाइल्स ने 2018 में बीबीसी को दिए साक्षात्कार में कहा था कि उनके ऊपर मुंह नहीं खोलने को लेकर काफी दबाव था। बता दें कि इस साल जनवरी में अमेरिकी जिमनास्टिक संघ ने यौन शोषण का शिकार हुए एथलीटों के समूह को सेटलमेंट के तहत म़लियन डॉलर भुगतान करने की योजना की घोषणा की थी।