टोक्यो ओलंपिक: रवानगी से पहले आईओसी की शरणार्थी टीम के अधिकारी कोरोना पॉजिटिव
संक्रमित अधिकारी को पृथकवास में रखा गया है और उन्हें कोई लक्षण नहीं हैं। इसके कारण उनकी यात्रा में देरी हो रही है। टीम में हालांकि अन्य सदस्यों की जांच निगेटिव आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो रवाना होने से पहले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की शरणार्थी टीम में एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित अधिकारी को पृथकवास में रखा गया है और उन्हें कोई लक्षण नहीं हैं। इसके कारण उनकी यात्रा में देरी हो रही है। टीम में हालांकि अन्य सदस्यों की जांच निगेटिव आई है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के बयान के अनुसार, 'आईओसी शरणार्थी ओलंपिक टीम कतर के दोहा में स्वागत कार्यक्रम (वेल्कम एक्सपीरिएंस) के लिए साथ में आई थी। 29 में से 26 खिलाड़ियों और 11 अधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया था।'
इसके अनुसार, 'टोक्यो के लिए रवाना होने से पहले कोरोना आरटी-पीसीआर जांच किए जाने के बाद एक अधिकारी पॉजिटिव पाया गया। फिर एक और जांच में नतीजे की पुष्टि हुई जबकि टीम के अन्य सभी सदस्यों (खिलाड़ियों और अधिकारियों) टेस्ट में निगेटिव आए हैं।' आईओसी ने कहा, 'इसके चलते फैसला किया गया कि टीम अभी टोक्यो रवाना नहीं होगी और दोहा में अपनी ट्रेनिंग करती रहेगी और रोज उनकी जांच होती रहेगी।' तीन एथलीट दोहा में 'वेल्कम एक्सपीरिएंस' में हिस्सा नहीं ले पाए थे और इनमें से दो - अहमद अलीकाज (जूडो) और अब्दुल्लाह सेदिकी (ताइक्वांडो) बुधवार को टोक्यो पहुंचेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.