फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   oca writes to ioa regarding visa denial to kosovo boxer in aiba boxing champianship

राठौड़ को पत्र लिखकर ओसीए ने उठाया कोसोवो का मसला 

Fri, 16 Nov 2018 05:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
oca writes to ioa regarding visa denial to kosovo boxer in aiba boxing champianship
kosovo

एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने गुरूवार को कहा कि कोसोवो की मुक्केबाज दोनजेता सादिकू को चल रही एआईबीए महिला विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी से रोकने के कारण भारत भविष्य में बड़ी प्रतियोगितायें जैसे ओलंपिक, एशियाई खेलों की मेजबानी का मौका गंवा सकता है। भारत कोसोवो को मान्यता नहीं देता तो उसने सादिकू को वीजा देने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अध्यक्ष नरिंदर सिंह बत्रा को कड़े शब्दों में लिखे पत्र में ओसीए के अध्यक्ष शेख अहमद अल फहद अल सबाह ने स्पष्ट किया कि सादिकू को वीजा नहीं देने का प्रभाव आगे देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


ओसीए ने अपने पत्र में लिखा, 'इस घटना से भारत के बड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं और अन्य बड़े टूर्नामेंट जैसे ओलंपिक और एशियाई खेलों की मेजबानी पर संदेह बन गया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उदाहरण दिया कि कैसे स्पेन ने कोसोवो को मान्यता नहीं देता लेकिन इसके बावजूद उसके खिलाड़ियों को उस देश में हुई खेल प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति दी। उन्होंने राठौड़ और बत्रा को ओलंपिक घोषणापत्र के नियमों की याद दिलायी। 


उन्होंने लिखा, 'आप ओलंपिक चार्टर और ओसीए संविधान से वाकिफ हो, आयोजन समिति की जिम्मेदारी है कि वह बिना भेदभाव के बड़ी चैम्पियनशिप में हर योग्य एथलीट का प्रवेश मुहैया कराये।' इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed