फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Now Sushil kumar out of Camp

सुशील कुमार को फिर से झटका, अब कैंप से भी हो गए बाहर

Sat, 14 May 2016 02:42 PM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 May 2016 02:42 PM IST
विज्ञापन
Now Sushil kumar out of Camp

भारतीय कुश्ती संघ ने दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को रियो ओलंपिक की तैयारियों से बाहर कर दिया है। कुश्ती संघ की ओर से ओलंपिक की तैयारियों के लिए सोमवार से सोनीपत में लगाए जा रहे कैंप में इस दिग्गज पहलवान को शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि तैयारियों के लिए लगाए जा रहे कैंप में उन्हीं पहलवानों को जगह दी जा रही जिनसे ओलंपिक क्वालीफायर पहलवानों का कोई आपसी मनमुटाव नहीं है।
 
कुश्ती संघ का तर्क है कि ट्रेनिंग के दौरान ओलंपिक में जाने वाले पहलवानों को किसी तरह की चोट का खतरा उत्पन्न न हो जिसके चलते अहतियातन यह कदम उठाया गया है। अभी तक ओलंपिक की तैयारियों के लिए सोनीपत में जो भी कैंप लगा उसमें सभी पहलवान एक साथ तैयारियां कर रहे थे।
विज्ञापन


इस बार ऐसा नहीं है। हाल यह है कि नरसिंह यादव को उनके भार वर्ग 74 किलो का कोई पहलवान कैंप में नहीं मिल पा रहा है। मजबूरन संघ ने नरसिंह के साथ 86 किलो भार वर्ग के पहलवान गोपाल यादव को तैयारियां कराने के लिए कैंप में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के साथ जुड़े एक वरिष्ठ कोच का कहना है कि सोनीपत में जूनियर पहलवान भी तैयारियां कर रहे हैं। नरसिंह के लिए उनके भार वर्ग के जूनियर पहलवान की भी सेवाएं ली जाएंगी। सुशील भी 74 किलो भार वर्ग में हैं, लेकिन उन्होंने हाल फिलहाल नरसिंह के साथ कैंप में तैयारियां नहीं की हैं।

तिबलसी में भी सुशील मुख्य कैंप से हटकर अलग तैयारियां कर रहे थे। इस वक्त भी वह सोनीपत में अलग तैयारियां कर रहे हैं। उनके कैंप की अवधि रविवार को समाप्त हो रही है। हालांकि सुशील टॉप्स में शामिल हैं। उन्हें अलग से तैयारियों के लिए खेल मंत्रालय से मंजूरी मिल जाएगी, लेकिन कुश्ती संघ ने उनका नाम कैंप से बाहर कर यह बता दिया है कि वह रियो के लिए उनकी योजनाओं में शामिल नहीं हैं।


सिर्फ सुशील ही नहीं कुश्ती संघ ने अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस पाने वाले राहुल अवारे और गीता को भी कैंप में जगह नहीं दी है। 57 किलो में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले संदीप तोमर को वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत जीतने वाले अमित कुमार और नितिन तैयारियां कराएंगे। 65 किलो में योगेश्वर को बजरंग और अमित तैयारियां कराएंगे। फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन का कैंप सोनीपत में चलेगा, जबकि महिलाएं लखनऊ में तैयारियां करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed