{"_id":"5e9bd5c78ebc3e72b85c3598","slug":"now-minister-kiren-rijiju-involved-to-solve-tussle-between-sports-ministry-and-ioa","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मंत्रालय और आईओए के बीच विवाद, तालमेल के लिए रिजिजू का दखल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेल मंत्रालय और आईओए के बीच विवाद, तालमेल के लिए रिजिजू का दखल
Sun, 19 Apr 2020 10:08 AM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
खेल मंत्री किरेन रिजिजू
- फोटो : Twitter
राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के कामकाज में मंत्रालय के दखल की आईओए की शिकायत के बाद तनाव कम करने की कवायद में खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि संस्थागत तालमेल के रास्ते में व्यक्तियों का अवांछित आचरण बाधा नहीं बनना चाहिए।
विज्ञापन
रिजिजू ने कहा कि आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने मीडिया रिपोर्ट उनकी जानकारी में लाई है जिसमें कुछ एनएसएफ ने चिंता जताई है कि मंत्रालय और साई उनके कामकाज पर नियंत्रण की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
रिजिजू ने कहा कि सभी संबंधित पक्षों के बीच नियमित मशविरा और चर्चा जरूरी है, लेकिन किसी भी परिस्थिति में आपसी तालमेल और यह भावना बाधित नहीं होना चाहिए। खेल सचिव राधेश्याम जुलानिया ने एनएसएफ के आरोपों पर कहा था कि दखल के आरोप लगाने से पहले उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं छोड़ देनी चाहिए।
विज्ञापन