{"_id":"5ec29bdf8ebc3e908b260cf1","slug":"now-dilip-tirkey-and-dhanraj-pillay-slams-shahid-afridi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर्स के बाद अब हॉकी दिग्गजों के निशाने पर अफरीदी, धनराज और टिर्की ने जमकर लताड़ा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
क्रिकेटर्स के बाद अब हॉकी दिग्गजों के निशाने पर अफरीदी, धनराज और टिर्की ने जमकर लताड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 19 May 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद अफरीदी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला शाहिद अफरीदी के भारत विरोधी बयान को भारतीय हॉकी के दिग्गजों धनराज पिल्लै और दिलीप टिर्की ने खेलभावना के विपरीत आचरण बताते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है, इस तरह की ‘अनर्गल’ बयानबाजी का औचित्य समझ से परे है। अफरीदी ने एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर धार्मिक भेदभाव करने के आरोप लगाए थे। यह वीडियो कल सोशल मीडिया पर चलन में आ गया था।
2 of 5
धनराज पिल्लै
- फोटो : SELF
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और चार ओलंपिक, चार विश्व कप, चार एशियाई खेलों में भाग ले चुके महान फॉरवर्ड धनराज ने कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह की अपमानजनक बातें बर्दाश्त के काबिल नहीं है। लगता है कि सरहद पार से आतंकवाद को बढावा देने की कोशिशें नाकाम होने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। जहां तक अफरीदी का सवाल है तो बतौर खिलाड़ी जो कुछ भी उनका सम्मान था, उन्होंने गंवा दिया। एक खिलाड़ी को इस तरह के बयान शोभा नहीं देते। हमारे दौर में पाकिस्तान के महान हॉकी खिलाड़ियों शाहबाज अहमद, ताहिर जमां, मंसूर अहमद सभी से हमारी दोस्ती थी जो आज तक कायम है। ताहिर ने तो दस दिन पहले ही फोन करके कोरोना महामारी को लेकर कुशलक्षेम पूछी।’
3 of 5
Dilip Tirkey
अपने दौर में भारतीय हॉकी की दीवार कहे जाने पूर्व कप्तान और महान डिफेंडर टिर्की ने कहा कि हॉकी हो या क्रिकेट, खेल देशों को जोड़ने का काम करते हैं, तोड़ने का नहीं। उन्होंने कहा, ‘कोई भी खेल देशों को जोड़ने का काम करता है। चाहे हॉकी हो या क्रिकेट। एक खिलाड़ी को खेलभावना का परिचय अपने आचरण में भी देना चाहिए और आने वाली पीढी के खिलाड़ियों के लिए मिसाल बनना चाहिए।’ भारत के लिए तीन ओलंपिक और 412 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके टिर्की ने कहा, ‘अफरीदी को भारत में बतौर खिलाड़ी काफी प्यार और सम्मान मिला जो शायद उन्हें महसूस नहीं हुआ या दिखाई नहीं दिया।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिलिप टिक्री
- फोटो : toi
बीजू जनता दल के राज्यसभा सदस्य रहे टिर्की ने कहा, ‘ऐसे में जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है और सारे देश एक दूसरे की मदद कर रहे हैं, उनके इस तरह के बयान अप्रासंगिक और समझ से परे हैं। हो सकता है कि राजनीति में प्रवेश के लिये वे यह सब कह रहे हों, लेकिन इससे उन्होंने सम्मान ही खोया है।’
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद अफरीद के बयान के बाद बवाल
- फोटो : ट्विटर
भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटरों युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने भी कोरोना महामारी के दौरान शाहिद अफरीदी फाउंडेशन के लिए दान की अपील पर खेद जताते हुए कहा कि भविष्य में इसका सवाल ही नहीं उठता। धनराज ने कहा, ‘एक खिलाड़ी हमेशा जज्बाती होकर सोचता है और कोई भावनात्मक अपील करता है तो उसे मना नहीं कर सकता। फिर वह किसी भी देश का हो लेकिन अब ऐसे लोगों के साथ दरियादिली दिखाने की कोई जरूरत नहीं है।’
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।