फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Not Thinking About Retirement, Focusing on Mental Strength: Deepika Kumari

Deepika Kumari: 'संन्यास के बारे में नहीं सोच रही, मानसिक मजबूती पर ध्यान', बोलीं तीरंदाज दीपिका कुमारी

Fri, 03 Oct 2025 02:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 Oct 2025 02:17 PM IST
सार

उन्होंने माना कि दर्शकों के सामने खेलने से दबाव तो बढ़ता है, लेकिन यही दबाव खिलाड़ियों को मजबूत बनाता है।

विज्ञापन
Not Thinking About Retirement, Focusing on Mental Strength: Deepika Kumari
दीपिका कुमारी - फोटो : PTI

विस्तार

भारत की अनुभवी तीरंदाज और चार बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अभी संन्यास के बारे में नहीं सोच रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान मानसिक मजबूती और तकनीकी कौशल को निखारने पर है ताकि आने वाले वर्षों में बड़े टूर्नामेंटों में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन


लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 पर नजर
दीपिका कुमारी ने कहा कि उनका अगला बड़ा लक्ष्य लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 है, जहां उनकी उम्र 34 वर्ष होगी। उन्होंने माना कि यह उनके लिए “करो या मरो” वाला मौका होगा। दीपिका ने कहा, 'यह मेरे करियर का अंतिम चरण नहीं है। मैंने संन्यास पर कोई फैसला नहीं किया है। अब तक के अनुभवों ने मुझे मजबूत बनाया है और मैं उसी के सहारे आगे बढ़ रही हूं।'
विज्ञापन


मानसिक और तकनीकी प्रशिक्षण पर जोर
दीपिका ने बताया कि उनकी मौजूदा ट्रेनिंग का फोकस मानसिक और तकनीकी दोनों पहलुओं पर है। उन्होंने कहा, 'मैं हर तकनीक में महारत हासिल करने की कोशिश कर रही हूं। कई बार महत्वपूर्ण मैचों में मानसिक दबाव की वजह से परिणाम मेरे पक्ष में नहीं आते थे। अब मैं अलग-अलग परिस्थितियों को ध्यान में रखकर मानसिक प्रशिक्षण कर रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने माना कि दर्शकों के सामने खेलने से दबाव तो बढ़ता है, लेकिन यही दबाव खिलाड़ियों को मजबूत बनाता है। दीपिका ने कहा कि तीरंदाजी प्रीमियर लीग जैसे आयोजन खिलाड़ियों को उस दबाव से निपटने का अवसर देते हैं।

कंपाउंड तीरंदाजी के ओलंपिक में शामिल होने से खुश
दीपिका ने हाल ही में ओलंपिक में कंपाउंड तीरंदाजी को शामिल किए जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे भारत की पदक संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं क्योंकि कंपाउंड तीरंदाजी अब ओलंपिक का हिस्सा है। हमारी टीम पहले ही कई टूर्नामेंटों में पदक जीत चुकी है और बेहद मजबूत है।'


तीरंदाजी प्रीमियर लीग को बताया ऐतिहासिक कदम
भारत में पहली बार आयोजित हो रही तीरंदाजी प्रीमियर लीग को दीपिका ने ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा, 'हम लंबे समय से इस तरह की लीग का इंतजार कर रहे थे। यह तीरंदाजों को घरेलू स्तर पर बड़े मंच का अनुभव देगा और हमारे खेल को नई ऊंचाईयों तक ले जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed