फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   not released visa for china wrestlers for Asian championship in India

चीनी पहलवानों के वीजा पर लटकी तलवार

Wed, 12 Feb 2020 07:57 AM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 12 Feb 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
not released visa for china wrestlers for Asian championship in India
सांकेतिक चित्र - फोटो : social Media

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के आयोजन में महज एक सप्ताह का समय बचा है, लेकिन चीन में फैले कोरोना वायरस के चलते चीनी पहलवानों को अब तक वीजा जारी नहीं किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय अब तक चीनी पहलवानों के दल की समीक्षा कर रहा है। 

विज्ञापन


बिना स्वास्थ्य मंत्रालय की हरी झंडी के चीनी दल को वीजा नहीं जारी किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी पहलवानों के वीजा को अनुमति दी जा चुकी है, इसे सिर्फ जारी किया जाना बाकी है। दिक्कत चीनी पहलवानों के वीजा को लेकर है। 
विज्ञापन


कुश्ती संघ को भी लग रहा है कि इतने कम समय में चीनी पहलवानों को वीजा हासिल करने में काफी दिक्कत आएगी। संघ जोर लगा रहा है कि किसी तरह से उन्हें वीजा जारी कर दिया जाए, जिससे उसे यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग को जवाब नहीं देना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी दल को वीजा नहीं देेने के संशय की वजह चीनी मूल के एक यूडब्ल्यूडब्ल्यू ऑफिशियल को इस चैंपियनशपि के लिए वीजा नहीं दिया जाना है। चीन पिछली एशियाई चैंपियनशिप का उपविजेता है। हालांकि गत चैंपियन ईरान के पहलवानों को भी अब तक वीजा नहीं मिला है, लेकिन संघ का कहना है कि इस सप्ताह उन्हें वीजा मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed