{"_id":"6656da01895123becf08e520","slug":"norway-chess-2024-round-2-vaishali-beats-koneru-praggnanandhaa-loses-to-reigning-world-champion-ding-liren-2024-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Norway Chess 2024, Round 2: विश्व चैंपियन डिंग से हारे प्रगनानंदा, वैशाली ने कोनेरू हंपी को दी शिकस्त","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Norway Chess 2024, Round 2: विश्व चैंपियन डिंग से हारे प्रगनानंदा, वैशाली ने कोनेरू हंपी को दी शिकस्त
Wed, 29 May 2024 01:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 29 May 2024 01:02 PM IST
सार
दूसरी तरफ प्रगनानंदा की बहन वैशाली ने हमवतन कोनेरू हंपी को हराकर महिला टूर्नामेंट में बढ़त बना ली है। वैशाली ने नॉर्वे शतरंज महिला टूर्नामेंट में अपनी पहली क्लासिकल जीत दर्ज की।
विज्ञापन
नॉर्वे चेस
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज के राउंड दो में मंगलवार को स्पेयरबैंक 1 एसआर-बैंक में एक बार फिर सभी तीन क्लासिकल गेम ड्रॉ पर समाप्त हुए। हालांकि, मैग्नस कार्लसन, अलीरेजा फिरोजा और डिंग लिरेन ने बाद के आर्मागेडन मैचों में सफेद रंग से जीत हासिल की और तीनों ने 1.5-1.5 अंक हासिल किए।
विश्व चैंपियन डिंग लिरेन के खिलाफ 2-0 की बढ़त के साथ आगे बढ़ने वाले भारत के आर प्रगनानंदा आर ने नॉर्वे शतरंज 2024 मुख्य कार्यक्रम के दौर में अपना पहला क्लासिकल ड्रॉ खेला। इसके बाद चीनी ग्रैंडमास्टर लिरेन आर्मागेडन टाई-ब्रेकर में विजयी हुए।
वहीं, मैग्नस कार्लसन और हिकारू नाकामुरा ने करीबी प्रतिस्पर्धा वाली क्लासिकल गेम खेली जो ड्रॉ पर समाप्त हुई। हालांकि, इसके बाद कार्लसन ने दबाव में अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन करते हुए आर्मगेडन मुकाबले में एक महत्वपूर्ण जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की। अब कार्लसन ने टूर्नामेंट स्टैंडिंग में तीन अंकों की बढ़त ले ली। फिरोजा और फेबियानो कारुआना को भी कड़े मुकाबले में ड्रॉ खेलना पड़ा। हालांकि, इसके बाद स्पीड शतरंज में फिरोजा ने कारुआना को हरा दिया और महत्वपूर्ण 1.5 अंक हासिल किए।

वहीं, दूसरी तरफ प्रगनानंदा की बहन वैशाली ने हमवतन कोनेरू हंपी को हराकर महिला टूर्नामेंट में बढ़त बना ली है। वैशाली ने नॉर्वे शतरंज महिला टूर्नामेंट में अपनी पहली क्लासिकल जीत दर्ज की। शुरुआत में हंपी के मामूली लाभ के बावजूद समय के दबाव ने गलती करने पर विवश कर दिया। यहीं वैशाली ने बाजी मार ली और भारत की नंबर एक महिला खिलाड़ी के खिलाफ अपनी पहली जीत हासिल की। इसके साथ ही वैशाली लाइव रेटिंग सूची में भारत की नंबर दो महिला खिलाड़ी बन गई।
लेई तिंगजी और पिया क्रैम्लिंग के साथ-साथ जू वेनजुन और अन्ना मुज्यचुक के बीच अन्य दो क्लासिक मैच कड़े मुकाबले में ड्रा पर समाप्त हुए। वेनजुन और टिंगजी की चीनी जोड़ी अपने संबंधित आर्मागेडन खेलों में विजयी हुई।
राउंड 3 में इनके बीच मुकाबला
नॉर्वे शतरंज महिला टूर्नामेंट

- प्रगनानंदा बनाम मैग्नस कार्लसन
- फैबियानो कारुआना बनाम डिंग लिरेन
- हिकारू नाकामुरा बनाम अलीरेजा फिरोजा
नॉर्वे शतरंज महिला टूर्नामेंट
- अन्ना मुज्यचुक बनाम वैशाली
- पिया क्रैम्लिंग बनाम जू वेनजुन
- कोनेरू हंपी बनाम लेई टिंगजी