{"_id":"5dee83ca8ebc3e87d53c3235","slug":"no-proposal-to-host-commonwealth-shooting-championship-in-india-during-cwg-says-cgf","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजीएफ ने किया इन्कार, कहा- भारत में 2022 में राष्ट्रमंडल शूटिंग की योजना नहीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सीजीएफ ने किया इन्कार, कहा- भारत में 2022 में राष्ट्रमंडल शूटिंग की योजना नहीं
Tue, 10 Dec 2019 08:16 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 10 Dec 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
भारतीय निशानेबाजी
- फोटो : ट्विटर
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने सोमवार को यहां कहा कि 2022 में बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भारत में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप कराने की उसकी कोई योजना नहीं है। इन खेलों में इस आयोजन से निशानेबाजी को बाहर कर दिया गया है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने निशानेबाजी को राष्ट्रमंडल खेलों से हटाए जाने के विरोध में इन खेलों से हटने की धमकी दी थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने प्रस्ताव दिया था कि निशानेबाजी चैंपियनशिप का आयोजन करवाकर इसके पदकों को संबंधित देश के खाते में जोड़ा जाए।
विज्ञापन
सीजीएफ ने कहा कि उसकी प्रमुख लुई मार्टिन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड ग्रेवम्बर्ग जब म्यूनिख में विश्व निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) के शीर्ष अधिकारियों से मिले तो इससे जुड़ा कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं पेश किया गया। मीडिया में ऐसी खबरें थी कि बर्मिंघम में होने वाले खेलों के दौरान भारत में निशानेबाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा सकता है और इसमें आने वाले पदकों को राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले देशों के पदक में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
ग्रेवम्बर्ग ने कहा, ‘राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप उन योजनाओं में शामिल थी जिस पर आईएसएसएफ से चर्चा हुई लेकिन इससे जुड़ा कोई औपचारिक प्रस्ताव पेश नहीं किया गया। इस मुद्दे पर पहले हमारे साझेदारों को एकमत होने दीजिए। ऐसे में पदकों को लेकर मीडिया में लगाए जा रहे कयास पर कुु छ कहना काफी जल्दबाजी होगी। ’
विज्ञापन