{"_id":"5f27ac0d7058b331b7367d86","slug":"no-change-in-schedule-for-tokyo-paralympic-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय पर होगा टोक्यो पैरालंपिक, खेलों के कार्यक्रम में बदलाव नहीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
तय समय पर होगा टोक्यो पैरालंपिक, खेलों के कार्यक्रम में बदलाव नहीं
Mon, 03 Aug 2020 11:48 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Tokyo Paralympic Games
- फोटो : सोशल मीडिया
अगले साल के लिए स्थगित किए गए टोक्यो पैरालंपिक खेलों के कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया है। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। टोक्यो ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने भी स्थगित हुए खेलों के लिए कई हफ्ते पहले इसी तरह की घोषणा की थी। पैरालंपिक खेल 21 अगस्त 2021 को शुरू होकर पांच सितंबर को संपन्न होंगे।
विज्ञापन
ओलंपिक खेलों का आयोजन 23 जुलाई से किया जाएगा। आयोजकों ने उन्हीं 43 स्थलों को कार्यक्रम में शामिल किया है, जिन्हें इस साल ओलंपिक और पैरालंपिक के लिए इस्तेमाल किया जाना था। पैरालंपिक खेलों के अधिकारी हिदे नाकामूरा ने कहा, ‘कार्यक्रम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। कार्यक्रम तय होना खिलाड़ियों के लिए बड़ा कदम है।'
विज्ञापन