{"_id":"5e42cfa18ebc3ee5bb2d99c0","slug":"niki-poonacha-leads-india-s-march-in-bengaluru-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूनाचा ने दर्ज की करियर की सबसे बड़ी जीत, बेंगलुरू ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पूनाचा ने दर्ज की करियर की सबसे बड़ी जीत, बेंगलुरू ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे
Tue, 11 Feb 2020 09:30 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 11 Feb 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
निकी पूनाचा
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय चैंपियन निकी पूनाचा ने मंगवार को अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए लुकास रोसोल को हराकर बेंगलुरू ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
24 साल के वाइल्ड कार्ड धारक पूनाचा ने एक लाख 62 हजार 480 डालर इनामी हार्ड कोर्ट एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट के पहले दौर में रोसोल को एक घंटे और 45 मिनट में 6-4 2-6 6-3 से हराया।
विज्ञापन
पिछले साल के उप विजेता साकेत माइनेनी ने भी उलटफेर करते हुए छठे वरीय रूस के येवगेनी डोनस्काय को सीधे सेटों में 6-3 6-3 से हराया जबकि क्वालीफायर अभिनव शानमुगम ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाले जर्मनी के डेनियल मासुर को 7-5 6-3 से शिकस्त दी।
विज्ञापन