फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   nikhat zareen says Father words boxing is not for women challenged me

निखत जरीन ने किया खुलासा, बताया कैसे पिता की एक बात ने बदल दी उनकी जिंदगी

Thu, 04 Mar 2021 11:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 04 Mar 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
nikhat zareen says Father words boxing is not for women challenged me
निखत जरीन - फोटो : social media

भारतीय महिला मुक्केबाज निखत जरीन ने गुरुवार को कहा कि अपने जीवन में उन्होंने कई अड़चनों को पार किया है, जिसमें उनके पिता का विरोध भी शामिल है, जिन्होंने एक बार उनसे कहा था कि 'मुक्केबाजी महिलाओं के लिए नहीं है'।

विज्ञापन


पिता को गलत साबित करना चाहती थी
जरीन ने कहा कि इन शब्दों ने उन्हें चुनौती दी और वह अपने पिता को गलत साबित करना चाहती थी। जरीन ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ी और कई अड़चनों से उबरना पड़ा जिसमें ये शब्द भी शामिल हैं कि मुक्केबाज महिलाओं के लिए नहीं हैं।'
विज्ञापन


मेरे चेहरे को कुछ नहीं होगा और मेरी सुंदरता बरकरार रहेगी
उन्होंने कहा, 'मुझे लोगों को बोलना पड़ा कि मेरे चेहरे को कुछ नहीं होगा और मेरी सुंदरता बरकरार रहेगी।' उन्होंने कहा, 'मैं अब भी अपने पिता की आवाज को अपने सिर में गूंजते हुए महसूस कर सकती हूं कि मुक्केबाजी महिलाओं के लिए नहीं है, समाज क्या सोचेगा और यह पुरुषों का खेल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के शब्दों ने बदल दी जिंदगी
पूर्व विश्व जूनियर मुक्केबाजी चैंपियन जरीन ने कहा कि उनके पिता के शब्दों ने उन्हें मुक्केबाजी में करियर बनाने के लिए उकसाया। जरीन ने कहा, 'ये शब्द मुझे चुनौती देते हैं और मैं यह साबित करने के लिए रिंग में उतरना चाहती थी कि मुक्केबाजी को इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप महिला हो या पुरुष। यह इच्छा और महत्वाकांक्षा है जो मायने रखती है। मुक्केबाजी मेरे लिए रवैये और गौरव से जुड़ा है।' इस मौके पर जरीन के साथ दिग्गज स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुशी छिल्लर भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed