{"_id":"5df5a17c8ebc3e880968ee92","slug":"nikhat-mandeep-register-wins-as-rhinos-edge-ahead-in-semi-final-race-of-big-bout-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बाउट इंडियन बॉक्सिंग लीग: निकहत और मनदीप ने नार्थईस्ट राइनोज को दिलाई जीत ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बिग बाउट इंडियन बॉक्सिंग लीग: निकहत और मनदीप ने नार्थईस्ट राइनोज को दिलाई जीत
Sun, 15 Dec 2019 08:29 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 15 Dec 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
boxing shimla
कप्तान निकहत जरीन और मनदीप जांगड़ा के दम पर नार्थईस्ट राइनोज ने बिग बाउट इंडियन बॉक्सिंग लीग में बांबे बुलेट्स पर 4-3 की करीबी जीत दर्ज की। इस जीत से नार्थईस्ट की टीम 15 अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई। बांबे बुलेट्स के 14 अंक है।
विज्ञापन
सोलह वर्षीया अंबेशोरी देवी (57 किग्रा) और अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को वेरन (75 किग्रा) ने भी नार्थईस्ट राइनोज के लिए महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए। मणिपुर की 16 साल की मुक्केबाज अंबेशोरी ने प्रिया कुशवाहा को हराया। वेरन ने प्रयाग चौहान को परास्त किया। निकहत ने महिलाओं की 51 किग्रा भारत वर्ग में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता इंग्रिट लोरेना वालेंसिया को हराया। इसी तरह जांगड़ा ने 69 किग्रा वर्ग में नवीन बोरा को शिकस्त दी।
विज्ञापन