{"_id":"62c475b74fd89c61c968ac8e","slug":"nick-kyrgios-accused-of-assault-by-ex-girlfriend-could-be-jailed-for-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nick Kyrgios: निक किर्गियोस पर पूर्व प्रेमिका ने लगाया हमले का आरोप, हो सकती है दो साल की जेल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Nick Kyrgios: निक किर्गियोस पर पूर्व प्रेमिका ने लगाया हमले का आरोप, हो सकती है दो साल की जेल
Tue, 05 Jul 2022 11:02 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:02 PM IST
सार
27 वर्षीय निक पर उनकी पूर्व प्रेमिका चियारा पसारी ने हमला करने का आरोप लगाया है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो उनको दो साल की जेल हो सकती है।
विज्ञापन
निक किर्गियोस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। अगले साल उन्हें अदालत जाना पड़ेगा। 27 वर्षीय निक पर उनकी पूर्व प्रेमिका चियारा पसारी ने हमला करने का आरोप लगाया है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो उनको दो साल की जेल हो सकती है।
चियारा ने आरोप लगाया है कि पिछले साले दिसंबर में किर्गियोस ने उन पर हमला किया था। निक को 2 अगस्त को कोर्ट में पेश होना है। उनके वकील जेसन मोफेट ने कहा कि आरोपों के बारे में निक को जानकारी है। किर्गियोस पर उनकी पूर्व प्रेमिका ने गंभीर किस्म के आरोप लगाए हैं।
किर्गियोस हाल के दिनों में विवाद में रहे हैं। हाल ही में विंबलडन ओपन में तीसरे दौर के मैच में कोर्ट के अंदर सितसिपास से भिड़ गए थे। इस पर विंबलडन ने दोनों खिलाड़ियों पर लाखों का जुर्माना लगाया। सितसिपास पर 10 हजार डॉलर (7.89 लाख रुपये) और किर्गियोस पर चार हजार डॉलर (3.15 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। दोनों खिलाड़ी कुल मिलाकर 11.05 लाख रुपये का जुर्माना भरेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे दौर के मैच में काफी बहस की थी और अंपायर को भी बीच में ले आए थे। इसके बाद दोनों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इस मैच में निक किर्गियोस ने यूनान के चौथी वरीय स्टीफानोस सितसिपास को 6-7, 6-4, 6-3, 7-6 से हराया। तीन घंटे 17 मिनट तक चले मैच के दौरान किर्गियोस और सितसिपास के बीच गहमागहमी भी हुई। सितसिपास के व्यवहार को लेकर किर्गियोस ने अंपायर से नाराजगी जताई थी। उन्होंने अंपायर को गूंगा तक कह दिया था।