{"_id":"675fca460dc731cb8f06b985","slug":"newly-crowned-world-chess-champion-d-gukesh-returns-to-country-lands-in-chennai-video-2024-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"D Gukesh: विश्व चैंपियन गुकेश देश लौटे, चेन्नई एयरपोर्ट पर हजारों फैंस ने किया स्वागत, कहा- फैंस ही मेरी ताकत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
D Gukesh: विश्व चैंपियन गुकेश देश लौटे, चेन्नई एयरपोर्ट पर हजारों फैंस ने किया स्वागत, कहा- फैंस ही मेरी ताकत
Mon, 16 Dec 2024 12:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:05 PM IST
सार
गुकेश ने सिंगापुर में 14 मैचों के विश्व चैम्पियनशिप मैच में चीन के डिंग लिरेन को हराया। गुकेश ने सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बनने के लिए महान गैरी कास्परोव का रिकॉर्ड तोड़ा था।
विज्ञापन
गुकेश
- फोटो : PTI
विस्तार
सिंगापुर से विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतकर स्वदेश लौटे डी गुकेश के स्वागत के लिए सोमवार सुबह चेन्नई हवाई अड्डे पर हजारों प्रशंसक एकत्रित हुए। 18 वर्षीय विश्वनाथन आनंद के बाद प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाले गुकेश केवल दूसरे भारतीय बन गए। तमिलनाडु खेल विकास प्राधिकरण (एसडीएटी) के अधिकारियों और शहर में शतरंज का प्रमुख केंद्र प्रसिद्ध वेलम्मल विद्यालय के छात्रों ने डी. गुकेश का खास स्वागत किया।
विज्ञापन
गुकेश का स्वागत करने के लिए खड़े छात्र
- फोटो : PTI
इस दौरान गुकेश ने कहा, 'मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मैं यहां अपने लिए समर्थन देख सकता हूं और देख सकता हूं कि भारत के लिए इस खिताब का क्या मतलब है। आप लोग अद्भुत हैं। आपने ही मुझे बहुत ऊर्जा दी। ट्रॉफी को भारत वापस लाना बहुत मायने रखता है। इस स्वागत के लिए धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में हम एक साथ जश्न मनाते हुए अच्छा समय बिताएंगे।' जैसे ही गुकेश हवाई अड्डे से बाहर निकले, उन्हें माला पहनाई गई और हजारों प्रशंसकों ने घेर लिया। फैंस नए विश्व शतरंज चैंपियन की एक झलक पाने के लिए उत्सुक थे। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अधिकारी भी इस युवा चैंपियन को बधाई देने के लिए उपस्थित थे।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: World Chess Champion #GukeshD says, "I am very glad to be here. I could see the support that and what it means to India...You guys are amazing. You gave me so much energy..." pic.twitter.com/iuFXDiLcjx
— ANI (@ANI) December 16, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
गुकेश का स्वागत
- फोटो : PTI
इस जश्न में छात्रों ने युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर को सम्मानित करने के लिए बैनर पकड़े हुए थे। एसडीएटी के अधिकारियों ने गुकेश को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सराहना के प्रतीक के रूप में शॉल भेंट की। विश्व चैंपियन को उनके आवास तक ले जाने के लिए हवाई अड्डे पर विशेष रूप से डिजाइन की गई एक कार तैनात की गई थी, जिसमें गुकेश की तस्वीरें और टैगलाइन '18 एट 18' थी। दरअसल, गुकेश वर्ग शतरंज में 18वें निर्विवाद विश्व चैंपियन बने हैं। उन्होंने सिंगापुर में 14 मैचों के विश्व चैम्पियनशिप मैच में चीन के डिंग लिरेन को हराया। गुकेश ने सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बनने के लिए महान गैरी कास्परोव का रिकॉर्ड तोड़ा था।
गुकेश का स्वागत करने के लिए भारी सिक्योरिटी थी
- फोटो : PTI
सोमवार शाम गुकेश मीडिया से बात करते दिख सकते हैं। मंगलवार को वल्लाहजाह रोड पर कलैवनार अरंगम में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और उन्हें एक विशेष रूप से आयोजित परेड में प्रतिष्ठित सभागार में ले जाया जाएगा। गुकेश को पांच करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा। इस समारोह के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के उपस्थित रहने की उम्मीद है।
गुकेश का स्वागत
- फोटो : PTI
महान विश्वनाथन आनंद के बाद गुकेश विश्व खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। आनंद ने अपनी अकादमी में युवाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुकेश ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है। इसकी शुरुआत टोरंटो में कैंडिडेट्स शतंरज टूर्नामेंट में उनकी जीत से हुई। इसी में जीत के बाद वह विश्व चैंपियन बनने के लिए सबसे कम उम्र का चैलेंजर बने थे। बाद में उन्होंने बुडापेस्ट में शतरंज ओलंपियाड में भारत को स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। विश्व चैंपियन की जीत से गुकेश को 1.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 11.03 करोड़ रुपये) का नकद पुरस्कार भी मिला।