फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Neeraj Chopra world's best male athlete in javelin throw, Pakistan's Nadeem remained at fifth position

Neeraj Chopra: नीरज भाला फेंक में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट, पाकिस्तान के नदीम इस स्थान पर रहे

Sat, 11 Jan 2025 08:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 11 Jan 2025 08:51 AM IST
सार

पेरिस ओलंपिक में नदीम ने 92.97 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था, जबकि चोपड़ा ने 89.45 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया था।

विज्ञापन
Neeraj Chopra world's best male athlete in javelin throw, Pakistan's Nadeem remained at fifth position
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका ‘ट्रैक एंड फील्ड न्यूज’ ने 2024 में भाला फेंक में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट करार दिया है। पिछले साल ओलंपिक खेलों में पाकिस्तान के अरशद नदीम के बाद दूसरे स्थान पर रहने वाले 27 वर्षीय चोपड़ा ने कैलिफोर्निया स्थित पत्रिका की 2024 की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

नीरज ने एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़ा
उन्होंने ग्रेनेडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़ा। नदीम इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं क्योंकि उन्होंने ओलंपिक के अलावा केवल एक अन्य प्रतियोगिता पेरिस डायमंड लीग में हिस्सा लिया था जिसे वह चौथे स्थान पर रहे थे। पेरिस ओलंपिक में उन्होंने 92.97 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था, जबकि चोपड़ा ने 89.45 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत इस साल भालाफेंक में शीर्ष प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा
भारत संभवत: इस साल सितंबर में भाला फेंक की शीर्ष प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जिसमें नीरज सहित कई स्टार खिलाड़ी भाग लेंगे। यह आयोजन उन कई प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त है जिनकी मेजबानी के लिए भारत ने अपनी रुचि व्यक्त की है। इसमें 2029 में होने वाली विश्व चैंपियनशिप भी शामिल है। भारत ने 2029 विश्व चैंपियनशिप और 2027 में होने वाली विश्व रिले प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए रुचि व्यक्त की है। एएफआई पिछले साल नवंबर में विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को की भारत यात्रा के दौरान पहले ही 2028 विश्व जूनियर चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए अपनी रुचि व्यक्त कर चुका है।
विज्ञापन

दुनिया के चोटी के 10 खिलाड़ी भाग ले सकते हैं
शीर्ष प्रतियोगिताओं में दुनिया के चोटी के 10 खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। नीरज ने हाल ही में अपने करियर में एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत की थी। नीरज ने महान भाला फेंक एथलीट यान जेलेज्नी को अपना नया कोच बनाया। तीन बार के ओलंपिक और विश्व चैंपियन और मौजूदा विश्व रिकॉर्ड धारक जेलेज्नी लंबे समय से चोपड़ा के आदर्श रहे हैं।

जेलेज्नी के मार्गदर्शन में नीरज अच्छा करने की कोशिश करेंगे
जेलेज्नी के मार्गदर्शन में नीरज अपनी कामयाबी को एक अलग स्तर पर ले जाने की कोशिश करेंगे। 1992, 1996 और 2000 के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता जेलेज्नी के नाम अब तक के शीर्ष दस सर्वश्रेष्ठ थ्रो में से पांच थ्रो हैं। 1996 में जर्मनी में 98.48 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने विश्व रिकॉर्ड कायम किया था। उन्होंने चार मौकों पर विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। जेलेज्नी इससे पहले जाकुब वादलेच और वितेजस्लाव वेस्ली के कोच भी रह चुके हैं। उन्होंने दो बार के ओलंपिक चैंपियन और तीन बार के विश्व चैंपियन बारबोरा स्पातोकोवा को भी कोचिंग दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed