{"_id":"5b84187942c792462e3b3aab","slug":"neeraj-chopra-wins-gold-medal-in-javelin-throw-and-dedicates-his-achievement-to-atal-bihari-vajpayee","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड अटलजी को किया समर्पित, देखिए VIDEO","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड अटलजी को किया समर्पित, देखिए VIDEO
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन कर सोमवार को 18वें एशियन गेम्स में भारत को पुरुषों की भाला फेंक में स्वर्ण पदक दिलाया। नीरज ने 88.06 मीटर की दूरी तक भाला फेंकते हुए पहला स्थान हासिल किया। भारत के 8 स्वर्ण, 13 रजत और 20 कांस्य समेत कुल 41 पदक हो गए हैं।
विज्ञापन
गोल्ड जीतने के बाद 20 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने अपना मेडल दिवंगत 16 अगस्त को इस दुनिया से रुखसत हुए पूर्व पीएम अटलबिहारी वाजपेयी को समर्पित किया। नीरज ने पहले प्रयास में 83.46 मीटर की दूरी की और फिर तीसरे प्रयास में 88.06 मीटर तक भाला फेंका। चीन के लियू क्विझेन ने 82.22 मी. के साथ रजत और पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 80.75 मी. के साथ कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
#WATCH: Neeraj Chopra on winning gold medal in men's javelin throw final at #AsianGames2018 says, "I dedicate my medal to Atal Bihari Vajpayee ji who was a great man." pic.twitter.com/vSr010U6f0
— ANI (@ANI) August 27, 2018
विज्ञापन
मिल्खा सिंह के बाद नीरज दूसरे ऐसे एथलीट है जिन्होंने एक ही साल में कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। नीरज का यह कारनामा इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि जेवलिन में भारत कभी गोल्ड नहीं जीत पाया था। जेवलिन में आखिरी पदक साल 1982 में गुरतेज सिंह ने जीता था। दिल्ली में हुए उस गेम्स में गुरतेज ने कांस्य हासिल किया था।