फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Neeraj Chopra will train in Finland before Diamond League Sports Ministry will spend Rs 9.8 lakh

Neeraj Chopra: डायमंड लीग से पहले फिनलैंड में ट्रेनिंग करेंगे नीरज, खेल मंत्रालय के खर्च होंगे 9.8 लाख रुपये

Wed, 25 May 2022 11:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 25 May 2022 11:17 PM IST
सार

नीरज अभी तुर्की के ग्लोरिया स्पोर्ट्स एरिना में ट्रेनिंग कर रहे हैं। 24 साल के भारतीय एथलीट 22 जून तक फिनलैंड के कुओरताने ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास के लिए गुरुवार को रवाना होंगे। 

विज्ञापन
Neeraj Chopra will train in Finland before Diamond League Sports Ministry will spend Rs 9.8 lakh
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपिक स्वर्ण पदकधारी भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा तुर्की से अपना ट्रेनिंग बेस (अभ्यास की जगह) फिनलैंड में करेंगे जो पावो नुर्मी खेलों की मेजबानी करेगा,  जिसमें वह 14 जून को जोहानेस वेटर के सामने होंगे। नीरज अभी तुर्की के ग्लोरिया स्पोर्ट्स एरिना में ट्रेनिंग कर रहे हैं। 24 साल के भारतीय एथलीट 22 जून तक फिनलैंड के कुओरताने ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास के लिए गुरुवार को रवाना होंगे। 
विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने कहा कि चार हफ्ते के ट्रेनिंग सत्र को सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) द्वारा मंजूरी दी गई है और इससे खेल मंत्रालय का करीब 9.8 लाख रुपये का खर्चा होगा। वह अमेरिका के यूजेने में 15 से 24 जुलाई तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप में शिरकत करने से पहले 30 जून को स्टॉकहोम में शीर्ष स्तरीय डायमंड लीग प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed