{"_id":"6274abfea1f6cf061933ec58","slug":"neeraj-chopra-will-practice-in-turkey-government-will-give-rs-5-5-lakh-for-training","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra: तुर्की में अभ्यास करेंगे नीरज चोपड़ा, ट्रेनिंग के लिए सरकार देगी 5.5 लाख रुपये","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Neeraj Chopra: तुर्की में अभ्यास करेंगे नीरज चोपड़ा, ट्रेनिंग के लिए सरकार देगी 5.5 लाख रुपये
Fri, 06 May 2022 10:32 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 06 May 2022 10:32 AM IST
सार
साई की आर्थिक सहायता में चोपड़ा और उनके कोच के रहने, यात्रा, खान-पान और चिकित्सा बीमा का खर्च शामिल है। इसमें दोनों को प्रतिदिन 50 डॉलर का दैनिक भत्ता शामिल है।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के तुर्की में अभ्यास शिविर में अधिक समय तक रहने के लिए 5.5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी चोपड़ा ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के साथ संयुक्त प्रस्ताव दिया था। वह इस समय तुर्की के अंताल्या में अभ्यास कर रहे हैं।
चोपड़ा और उनके कोच डॉ. क्लाउस बर्तोनितेज मार्च के आखिर से तुर्की में हैं और अगले 14 दिन और अभ्यास करना चाहते हैं। वह आगामी राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रहे हैं।
साई के अनुसार, आर्थिक सहायता में चोपड़ा और उनके कोच के रहने, यात्रा, खान-पान और चिकित्सा बीमा का खर्च शामिल है। इसमें दोनों को प्रतिदिन 50 डॉलर का दैनिक भत्ता शामिल है।