फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Neeraj Chopra star attraction at Federation Cup Athletics

फेडरेशन कप एथलेटिक्स: 617 एथलीटों में आकर्षण का केंद्र होंगे भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा

Sun, 14 Mar 2021 09:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 14 Mar 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Neeraj Chopra star attraction at Federation Cup Athletics
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा सोमवार से पटियाला में शुरू हो रहे 24वें फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग ले रहे 617 एथलीटों में आकर्षण का केंद्र होंगे। दरअसल, इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में 38 स्पर्धाएं होंगी।

विज्ञापन


इस साल 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक से पहले कई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर अपनी रैंकिंग में सुधार करना करना चाहेंगे। स्टीपलचेज खिलाड़ी अविनाश साबले और नीरज इस प्रतियोगिता से अपनी खामियों को दूर कराना चाहेंगे। इससे पहले इंडियन ग्रां प्री की तीन प्रतियोगिताओं ( 18, 25 फरवरी और पांच मार्च) ने फेडरेशन कप के आयोजन का रास्ता साफ किया।
विज्ञापन


नीरज ने इंडियन ग्रां प्री में 88.07 मीटर के साथ अपने राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार किया। इसमें लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने 8.05 मीटर की कूद और 100मीटर की दौड़ में फर्राटा धावक दुती चंद अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती दिन चार स्पर्धाओं का फाइनल होगा, जिसमें सबकी नजरें महिलाओं की 10,000 मीटर और भाला फेंक स्पर्धा पर होगी। लंबी दूरी की धावक संजीवनी जाधव दो साल के निलंबन के बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता में वापसी करेंगी।


प्रतियोगिता में भारतीय एथलेटिक्स संघ और खेल मंत्रालय द्वारा कोविड-19 से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू होगी। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता स्थल पर स्पर्धा से सिर्फ दो घंटे पहले आने की अनुमति होगी। इसके लिए उन्हें आरटीपीसीआर जांच में निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। परिसर में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed