फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Neeraj Chopra said After breaking the national record I will try to improve

Neeraj Chopra: राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद नीरज ने कहा- कमियों में सुधार करने की कोशिश करूंगा

Wed, 15 Jun 2022 09:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 15 Jun 2022 09:48 PM IST
सार

नीरज ने फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स में मंगलवार को अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। चोपड़ा ने खेल के दौरान यहां 89.30 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो का प्रदर्शन किया। इसके साथ उन्होंने अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार कर रजत पदक जीत लिया।

विज्ञापन
Neeraj Chopra said After breaking the national record I will try to improve
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण विजेता नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद प्रमुख खेल आयोजनों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। 24 साल के चोपड़ा ने कहा कि वह आगे और सुधार करने की कोशिश करेंगे। ओलंपिक के बाद से यह मेरी पहली प्रतियोगिता थी और यह वास्तव में अच्छा रहा, क्योंकि मैंने अपना व्यक्तिगत रिकॉर्ड तोड़कर रजत पदक जीता। 
विज्ञापन


नीरज ने आगे कहा- अब मैं अगले कुछ आयोजनों के लिए लक्ष्य बना रहा हूं जो इससे बड़ा होगा। इस आयोजन से आत्मविश्वास बढ़ा है और अब उनका लक्ष्य कमियों में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि मुझे यहां अच्छी शुरुआत मिली है इसलिए इससे निश्चित रूप से आत्मविश्वास बढ़ा है कि मैं बेहतर प्रदर्शन कर सकता हूं।
विज्ञापन


नीरज ने फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स में मंगलवार को अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। चोपड़ा ने खेल के दौरान यहां 89.30 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो का प्रदर्शन किया। इसके साथ उन्होंने अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार कर रजत पदक जीत लिया। इससे पहले, नीरज ने टोक्यो ओलिंपिक के दौरान 87.58 मीटर का थ्रो कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इस थ्रो के दम पर ही उन्होंने टोक्यो में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक में खेलने के बाद यह जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का पहला टूर्नामेंट है और वह पहली बार फील्ड में उतरे। इस दौरान नीरज का सामना दिग्गज जेवलिन थ्रोअर्स से होना था। इसमें पूर्व चैंपियन जोहानेस वेटर और वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स शामिल हैं। पीटर्स ने हाल ही में अपना पर्सनल बेस्ट सुधारा था और डायमंड लीग में 93.07 मीटर जैवलिन थ्रो किया था। नुर्मी गेम्स 1957 से फिनलैंड के सबसे बड़े ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में से एक है। यह वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर मीट का भी हिस्सा है।


नीरज का यह 10 महीने के बाद पहला टूर्नामेंट था और उन्होंने दूसरे प्रयास में 89.30 का थ्रो किया जो कि अब उनका निजी सर्वश्रेष्ठ थ्रो बन गया है। उन्होंने पहले प्रयास में 86.92 मीटर थ्रो किया था। नीरज के तीसरे, चौथे और पांचवें प्रयास अमान्य रहे। नीरज ने अपने आखिरी प्रयास में 85.85 मीटर के थ्रो के साथ समापन किया। नीरज ने भले ही अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा लेकिन वह फिनलैंड के ओलिवियर हेलांडेर से पीछे रहकर दूसरे स्थान पर रहे, जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हेलांडेर ने 89.93 मीटर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। नीरज चोपड़ा ने इससे पहले 88.07 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड पिछले साल मार्च में पटियाला में बनाया था। उन्होंने 7 अगस्त, 2021 को 87.58 मीटर के थ्रो के साथ टोक्यो ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed