फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Neeraj chopra, Hima Das along with other athletes set for training-cum-competition camp in Turkey ahead of Olympics

नीरज-हिमा सहित शीर्ष एथलीट तुर्की में करेंगे तैयारी, देश की रिले टीमें भी 40 सदस्यीय दल का होंगी हिस्सा

Tue, 06 Apr 2021 08:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 06 Apr 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Neeraj chopra, Hima Das along with other athletes set for training-cum-competition camp in Turkey ahead of Olympics
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और फर्राटा धाविका हिमा दास सहित भारत के चोटी के ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ी इस महीने के आखिर में तुर्की में अभ्यास करेंगे। इस दौरान वह कुछ प्रतियोगिताओं में भी चुनौती पेश करेंगे। नीरज के अलावा ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके जेवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह, देश की रिले टीमें (दोनों 4×100 मीटर और 4×400 मीटर रिले रेस के एथलीट) भी 40 सदस्यीय दल का हिस्सा होंगे। इनमें कोच भी शामिल हैं। वे तुर्की के शहर एंटाल्या में रहेंगे। कुछ एथलीट इस दौरान ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने का प्रयास कर सकते हैं। एशियाई खेल 2018 में महिलाओं की 4×400 मीटर और मिश्रित 4×400 मीटर में स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमा 4×100 रिले का अभ्यास करेगी। 

विज्ञापन


भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने कहा कि हमें तुर्की में अभ्यास करने और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) से मंजूरी मिल गई है। भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीटों ने इससे पहले रियो ओलंपिक 2016 से पहले और फिर 2019 में एंटाल्या में अभ्यास किया था। नीरज और शिवपाल के डायमंड लीग में भाग लेने की संभावना है जिसका पहला चरण 23 मई को मोरक्को की राजधानी रबात में होगा।
विज्ञापन


विश्व एथलेटिक्स की शीर्ष आठ टीमें खुद ही कर लेंगी क्वालिफाई: 
भारतीय रिले टीम पोलैंड के सिलेसिया में एक और दो मई को होने वाली विश्व एथलेटिक्स रिले में हिस्सा लेगी। इसकी शीर्ष आठ टीमें स्वत: ही ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लेंगी। भारत की 4×400 मीटर मिश्रित रिले टीम दोहा में विश्व चैंपियनशिप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंचकर पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed