फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Neeraj Chopra breaks his own javelin national record during Indian Grand Prix 3

भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की शानदार वापसी, तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Fri, 05 Mar 2021 07:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Mar 2021 07:04 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके नीरज कोविड-19 महामारी के कारण एक साल से ज्यादा समय बाद पहली बार प्रतियोगिता में भाग लेने उतरे। चोपड़ा ने पांचवें प्रयास में 88.07 मीटर दूर भाला फेंका और 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने वाले 88.06 मीटर के राष्ट्रीय रिकार्ड को तोड़ दिया।

विज्ञापन
Neeraj Chopra breaks his own javelin national record during Indian Grand Prix 3
neeraj chopra

विस्तार

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने लंबे समय बाद वापसी करते हुए अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को उन्होंने तीसरी इंडियन ग्रां प्री में शानदार प्रदर्शन किया और 88.07 मीटर के थ्रो से नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। 

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके नीरज कोविड-19 महामारी के कारण एक साल से ज्यादा समय बाद पहली बार प्रतियोगिता में भाग लेने उतरे। चोपड़ा ने पांचवें प्रयास में 88.07 मीटर दूर भाला फेंका और 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने वाले 88.06 मीटर के राष्ट्रीय रिकार्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन


24 वर्षीय चोपड़ा ने दो फाउल थ्रो के बाद 83.03 मीटर से शुरूआत की। चौथे थ्रो में उन्होंने भाला 83.36 मीटर दूर फेंका और एनआईएस पटियाला में दर्शकों के चीयर्स के बीच पांचवें प्रयास में रिकार्ड तोड़ा। उनका अंतिम थ्रो 82.24 मीटर का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चोपड़ा ने पिछले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में एक प्रतियोगिता के दौरान आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। 

खेल खत्म होने के बाद नीरज ने कहा, 'मैं तैयार था और आज हवा चल रही थी। मैंने अपने पसंदीदा भाले का इस्तेमाल किया जिससे मुझे मदद मिली। महामारी ने ट्रेनिंग और तैयारियों को प्रभावित किया था लेकिन हम इससे निपटने में सफल रहे।’

उन्होंने कहा कि वह 15 से 18 मार्च तक यहां होने वाली फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भी हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही चोपड़ा ने आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों पर बात करते हुए कहा, 'विश्व स्तर पर मुझे इससे भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा क्योंकि दुनिया भर में मौजूदा स्तर इससे भी ज्यादा ऊंचा है।’


ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके एक अन्य भाला फेंक एथलीट उत्तर प्रदेश के शिवपाल सिंह 81.63 मीटर के प्रयास से दूसरे स्थान जबकि हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे साहिल सिलवाल 80.68 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से तीसरे स्थान पर रहे। पुरूष भाला फेंक में टोक्यो ओलंपिक का क्वालीफिकेशन मार्क 85 मीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed