वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ नीरज ने जीता वर्ल्ड एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक शुरू होने से 10 दिन पहले ही भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ी खबर आ रही है कि 18 साल के नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया।
नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए किसी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया। और इसके साथ ही वह किसी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।
पोलैंड में खेली जा रही अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस खिलाड़ी ने 86.48 मीटर भाला फेंककर न सिर्फ अंडर-20 प्रतियोगिता का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया बल्कि सीनियर नेशनल रिकॉर्ड भी बना दिया।
उन्होंने विश्व रिकॉर्ड को करीब दो मीटर के अंतर से तोड़ा। नीरज से पहले ये रिकॉर्ड लात्विया के जिगिमुंड्स सीर्यमस के नाम था जिन्होंने 84.69 मीटर भाला फेंककर रिकॉर्ड बनाया था।
लेकिन रियो ओलंपिक में खेल नहीं सकेंगे नीरज
नीरज ने इस साल की शुरुआत में गुवाहाटी में खेले गए दक्षिण एशियाई गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 82.23 मीटर भाला फेंका था और इस खेल में वह देश की उम्मीद की किरण बनकर उभरे थे।
इस भारतीय एथलीट का भाला फेंक की यह दूरी इस साल फेंके गए हर भाला फेंक खिलाड़ियों में आठवां बेस्ट प्रदर्शन है। नीरज का यह प्रदर्शन लंदन ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता रहे त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केर्शोन वाल्कॉट के साल 2016 में निकाले 86.35 मीटर से भी अच्छा है।
नीरज हरियाणा के खांद्रा गांव के रहने वाले हैं और उन्होंने पिछले साल पटियाला में खेले गए इंटर-वर्सिटी चैंपियनशिप में 81.04 मीटर की दूरी निकालकर स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि उनका यह शानदार प्रदर्शन भी उन्हें रियो ओलंपिक का टिकट नहीं दिला पाएगा। वह मई में ओलंपिक के लिए टिकट कटाने से चूक गए थे।