फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Neeraj chopra and other javelin throwers begin training in Bhubaneswar

ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुरू की प्रैक्टिस

Sat, 05 Dec 2020 10:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 05 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Neeraj chopra and other javelin throwers begin training in Bhubaneswar
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा और शिवपाल यादव के साथ भाला फेंक के अन्य शीर्ष खिलाड़ियों ने शुक्रवार को कलिंगा स्टेडियम में महीने भर के अभ्यास शिविर को शुरू किया।

विज्ञापन


टीम ने पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्था (एनआईएस) से अपने शिविर को भुवनेश्वर स्थानांतरित किया है। सर्दी के मौसम में पटियाला में ठंड अधिक रहती है जबकि भुवनेश्वर में मौसम खुशनुमा रहता है। नीरज के अलावा यहां अन्नू रानी, रोहित यादव और राजिंदर सिंह जैसे भाला फेंक खिलाड़ी इस शिविर का हिस्सा है। 
विज्ञापन


उनके साथ कोच यूवे होन और डॉ क्लाउस भी हैं। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता चोपड़ा ने कहा, 'हम यहां ओलंपिक 2021 खेलों के अभ्यास के लिए हैं। मैंने 2017 (एशियाई चैंपियनशिप) में यहां स्वर्ण पदक जीता है और इस शहर की यादें ताजा है। अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयासों से हम ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


चोपड़ा और शिवपाल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में प्रतियोगिता के दौरान टोक्यो ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। कोविड-19 महामारी के कारण पूरे घरेलू एथलेटिक्स कैलेंडर प्रभावित हुआ है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने हालांकि कहा है कि खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए मानक संचालन प्रक्रिया बनाया गया है जहां उनकी सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed